Draupadi Murmu

फोटो: Etvbharat

एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल जाने की उम्मीद है। राष्ट्रपति उपरोक्त स्थलों पर मत्था टेकने के बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ दुर्गियाना मंदिर भी जाएँगी। राष्ट्रपति के… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, president droupadi murmu, Visit, Amritsar

Courtesy: Amar Ujala News

Virat Kohli

फोटो: India TV News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

इंदौर में तीसरा टेस्ट समाप्त होने के एक दिन बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे कपल को अन्य तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर में बैठे देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का और विराट ने इस मौके पर 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया। 

शनि, 04 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, Visit, Mahakaleshwar temple, Ujjain

Courtesy: Navbharat Times

PM Modi

फोटो: News Nation

गुजरात में मोदी, दूसरा दिन: भरूच में परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज भरूच के आमोद में लगभग 11 बजे कई  परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम अहमदाबाद में दोपहर लगभग 3:15 बजे अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल का भी उद्घाटन करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे पीएम मोदी जामनगर में विभिन्न प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यात्रा के तीसरे दिन अक्टूबर 11 को पीएम दोपहर 2:15 पर प्रधानमंत्री अहमदाबाद के… read-more

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: नरेंद्र मोदी, Visit, Gujarat, Ahmadabad

Courtesy: ABP Live

Droupadi Murmu

फोटो: India TV News

आज से दो दिवसीय चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्टूबर 8 से 9 तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति आज चंडीगढ़ के सुखना लेक में भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी। वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले एक नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। मुर्मू अक्टूबर 9 को राष्ट्रपति चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: president droupadi murmu, Chandigarh, Visit, Indian Air force

Courtesy: Jagran News

PM Modi

फोटो: Live Hindustan

हिमाचल में 3650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर 5 को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11.30 बजे एम्स बिलासपुर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वह बिलासपुर के लुहनू मैदान का दौरा करेंगे जहां वह दोपहर करीब 12:45 बजे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Visit, himachal, inaugurate, Bilaspur, aims, many projects

Courtesy: ABP News

Amit Shah

फोटो: News On Air

आज से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान शाह माता वैष्णोदेवी तीर्थ में दर्शन करने के अलावा दो मेगा रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाह उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विकास गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे। श्री शाह आज शाम जम्मू पहुंचेंगे और कुछ प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक स्थिति पर… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Home Minister, Amit Shah, Visit

Courtesy: Amar Ujala News

Draupdi Murmu

फोटो: ABP live

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी कई परियोजनाओं की शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा होगा। मुर्मू आज अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाकर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। वह जीएमईआरएस, गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी करेंगी। शाम को, मुर्मू गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: President Draupadi Murmu, Visit, Gujarat, various projects

Courtesy: Punjab Kesari

Amit Shah

फोटो: ABP live

अक्टूबर 4 से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अक्टूबर 4 से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यात्रा के दौरान वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह वैष्णो देवी मंदिर भी जाएंगे। अगस्त 2019 में मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से अमित शाह की जम्मू और कश्मीर की यह दूसरी यात्रा है। अमित शाह मंगलवार को राजौरी में एक जनसभा को संबोधित कर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Jammu and Kashmir, Visit, Vaishno Devi

Courtesy: India TV

PM Modi

फोटो: Zee News

27 सितंबर को पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए जापान जाएंगे पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 27 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे। समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन एरिना में आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी अलग से मुलाकात करेंगे। शिंजो आबे की 8 जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा सिटी में एक अभियान भाषण के दौरान… read-more

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Visit, Japan, attend, Shinzo Abe, state funeral

Courtesy: ABP Live

Rajnath Singh

फोटो: Wikimedia

आज से 3 दिवसीय मिस्र दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मिस्र की राजधानी काहिरा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। राजनाथ सिंह ने लिखा, "दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने समकक्ष जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।" अपने दौरे के दौरान सिंह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने को लेकर वहां के अपने समकक्ष मंत्री के साथ… read-more

रवि, 18 सितंबर 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Visit, Cairo, Egypt

Courtesy: Punjab Kesari