वायुसेना प्रमुख ने कहा- हमें छोटे व लंबे युद्धों के लिए रहना होगा तैयार
वायु सेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने अप्रैल 28 को कहा कि हमें छोटी अवधि के युद्धों और पूर्वी लद्दाख जैसे लंबे समय तक चलने वाले गतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना को सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। एक छोटी सूचना पर तीव्र और छोटी अवधि व लंबी चलने वाले युद्ध के संचालन के लिए तैयार रहना होगा।
Tags: Air Force, War, Central Government
Courtesy: Abp Live
युद्ध पर विराम लगाने पुतिन से मिलना चाहते हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति
युद्ध के 59वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर युद्ध को विराम लगाने के लिए आह्वान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिसने भी यह युद्ध शुरू किया है, वह इसे खत्म करने में सक्षम होगा। अगर ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति आती है, तो पुतिन से मुलाकात करने में डर नहीं है। मैंने रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत पर जोर दिया है।"
Tags: Volodymyr Zelenskiy, Ukraine, Russia, War
Courtesy: Live hindustan
यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके, रूस ने यूक्रेन पर किया युद्ध का ऐलान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में बम धमाके हुए है। वहीं युद्ध की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकनी की अपील की है। पुतिन ने नाटों देशों की स्थिति पर अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि वो सभी तरह के नतीजों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑपरेशन में दखल देने वालों को अंजाम भुगतने होंगे।
Tags: Russia, Ukraine, Ukraine Russia Crisis, War
Courtesy: Zee News
भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीय छात्रों और नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
यूक्रेन में जारी संकट के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों और छात्रों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास ने फरवरी 15 को इस संबंध में ताजा दिशानिर्देश जारी किए है। दूतावास ने कहा कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां रहने वाले भारतीय और छात्र जिनका यहां रुकना आवश्यक नहीं है वो अस्थायी तौर पर यहां से जाएं। दूतावास ने यूक्रेन के अंदर भी गैरजरुरी यात्रा करने से बचने को कहा है।
Tags: Indian Embassy, Ukraine, War
Courtesy: News 18 Hindi
जंग से संकट में इथियोपिया, बंदूक लेकर मैदान में उतरे पीएम
इथियोपिया में जारी जंग से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इथियोपिया के प्रतिद्वंदी और टिग्रे क्षेत्र के लड़ाके अब इथियोपिया की राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद खुद हाथों में बंदूक लेकर जंग के मैदान में उतर गए हैं। पीएम अबी अहमद अब युद्ध क्षेत्र से ही युद्ध की कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि पीएम अबी अहमद को 2019 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
Courtesy: Zee News Hindi
जब एक तरबूज के लिए छिड़ी थी जंग, मारे गए थे हजारों सैनिक
सीमा विवाद सदियों से चला आ रहा है, लेकिन आज से 376 साल पहले राजस्थान की बीकानेर रियासत और नागौर रियासत के बीच युद्ध एक तरबूज को लेकर हुआ था। दरअसल बीकानेर की सीमा पर तरबूज का पेड़ था और फल नागौर में उगा। इसके बाद दोनों रियासतें इस बात को लेकर झगड़ने लगीं कि यह फल उनके अधिकार क्षेत्र में है। देखते ही देखते इस झगड़े ने युद्ध का रूप ले लिया और इसमें हज़ारों सैनिक मारे गए।
Tags: Water melon, Rajasthan, War, Deaths
Courtesy: Amar Ujala NEWS
इजराइल ने दोबारा गाजा शहर पर किया हमला
इजराइल ने एक बार फिर से गाजा पर हमला किया है। दोनों पक्षों में मई 21 को लड़ाई हुई थी जो लगभग 11 दिन तक चलती रही। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने एक बयान में बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस और गाजा शहर में हमास द्वारा संचालित परिसरों को निशाना बनाया है। हमास के प्रवक्ता ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया की, "फिलिस्तीनी अपना 'बहादुर प्रतिरोध' जारी रखेगा और अपने अधिकारों की रक्षा करता रहेगा।"
Tags: Israel, Gaza, War, Twitter
Courtesy: samay live
1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन
1971 में पुंछ की लड़ाई के हीरो रहे कर्नल पंजाब सिंह का चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्नल पंजाब सिंह कोरोना से रिकवर हो गए थे। एक हफ्ते पहले ही कोरोना की वजह से उनके बड़े बेटे का निधन दिल्ली में हो गया था। पाकिस्तान सैनिकों से आधे से भी कम होने के बावजूद भी उन्होंने दुश्मनों के मंसूबे नाकाम कर दिए थे। उनके अद्भुत साहस के लिए उन को वीर चक्र से नवाजा गया था।
Tags: भारतीय सेना, 1971 War, Vir Chakra, War
Courtesy: Navbharat Times
फिलिस्तीन और इजराइल के बीच जारी है हिंसक संघर्ष
इजराइल और फिलीस्तीन के बीच जारी जारी के बीच देर रात हमास ने इजराइल के तेल अवीव, एशकेलोन और होलोन शहर पर रॉकेट से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय महिला सौम्या संतोष की मौत हो गई है। जवाबी हमला करते हुए इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमाल की पॉलिटिकल विंग की 13 मंजिला इमारत को उड़ा दिया। हालांकि हमास द्वारा दागे अधिकतर रॉकेट को आयरन डॉम से हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
Tags: Palestine, Israel, Rocket, War
Courtesy: Bhaskar News