Kids Infected

फोटोः Bhaskar

ब्रिटेन में स्कूल खुलने के बाद बच्चों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण

ब्रिटेन में दोबारा स्कूल खुलने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है एवं बच्चों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ब्रिटेन में अक्टूबर 14 को कोरोना के 45,066 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 157 लोगों की मृत्यु भी हो गई है। ब्रिटेन में बच्चों में वैक्सीनेशन की गति भी बहुत धीरे चल रही है। यहां के अस्पतालों में कोरोना के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 01:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Britain, Corona cases, kids infected, World news

Courtesy: AajTak

Norway crime news

फोटो: News Chant

नॉर्वे में धनुष-बाण लेकर घूमने निकले शख्स ने 5 लोगों की हत्या

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के पास अक्टूबर 13 की शाम एक व्यक्ति ने धनुष-बाण से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी। नॉर्वे पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावार शाम को धनुष-बाण लेकर पैदल ही शहर में घूमने निकला और उसने हमले में पांच लोगों की हत्या के साथ-साथ कई लोगों को घायल किया है। हमलावर ने अपने पीछे पड़ी पुलिस पर भी हमला किया। फिलहाल पुलिस हमलावर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Norway, Crime, Mass Murder, World news

Courtesy: Zee News

Doorbell

फोटो: The Newyork Times

आधुनिक डोरबेल लगाना पड़ा महंगा,भरना पड़ सकता है करोड़ों का जुर्माना

इंग्लैंड निवासी 45 वर्षीय जॉन वुडार्ड को कैमरे व माइक्रोफोन युक्त डोरबेल लगाने के लिए एक करोड रुपयों का हर्जाना भरना पड़ सकता है। दरअसल, वुडार्ड कि पड़ोसी डॉ. मैरी फेयर हर्स्ट ने उनपर गोपनीयता का उल्लंघन और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इसे डेटा संरक्षण अधिनियम 2018 के साथ सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन का उल्लंघन करने का आरोप माना है। संभावना है कि कोर्ट आरोपी को एक लाख पाउंड बतौर हर्जाना देने का आदेश दे सकती है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 05:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: England, World news, Data Privacy, Right to Privacy

Courtesy: Zee News

brazil president

फोटोः Amar Ujala

ब्राजील में राष्ट्रपति बोल्सोनारो को स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने से रोका

ब्राजील में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण उनको सैंटोस बनाम ग्रेमियो फुटबॉल मैच देखने नहीं दिया गया। इस बात की जानकारी खुद बोल्सोनारो ने अक्टूबर 10 को दी। राष्ट्रपति ने इस बात पर नाराजगी दिखाते हुए कहा कि उनके पास वैक्सीन के शॉट्स लेने वाले लोगों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी हैं। इससे पहले उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर संदेह करते हुए टिका लगवाने से मना कर दिया था।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 06:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: brazil president, denied entry, football match, Corona Vaccine, World news

Courtesy: ZEE News

Plane Crash

फोटोः Dainik Jagran

रूस में हुई विमान दुर्घटना में 16 लोगों की मौत की आशंका

रूस के तातारस्तान क्षेत्र के मेनजेलिंस्क में अक्टूबर 10 को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 23 लोग सवार थे। विमान में सवार 23 लोगों में से 21 पैराशूट डाइवर्स थे। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार इस विमान दुर्घटना में 16 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है वहीं 7 लोग सुरक्षित हैं। विमान दुर्घटना के पीछे का कारण विमानों का पुराना होना बताया जा रहा है। फायर एंड रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव कार्य जारी है। 

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Russia, plane crash, people dead, World news

Courtesy: tv9 Bharatvarsh

Precious Glasses

फोटोः Prachand News

लंदन सोथबीज में दो दुर्लभ रत्नों वाले चश्मों की होगी नीलामी

लंदन सोथबीज ने मुगल काल के 17वीं सदी के दो दुर्लभ रत्नों वाले चश्मों के नीलामी की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हीरे लगे चश्मे का नाम "हलो ऑफ लाइट" और पन्ना लगे चश्मे का नाम "गेर ऑफ पैराडाइज" है। इन चश्मों को लंदन सोथबीज में अक्टूबर 26 को प्रदर्शित करने के लिए रखा जाएगा। इनकी नीलामी अक्टूबर 27 को होगी। सोथबीज के अध्यक्ष एडवर्ड गिब्स के अनुसार यह इतिहासकारों और रत्नों के विशेषज्ञों के लिए चमत्कार है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: precious glasses, mughal era, london news, World news

Courtesy: ABP Live

Mental Health Problem

फोटोः ZEE News

यूनिसेफ: बच्चे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बन रहे शिकार

पूरी दुनिया में अक्टूबर 10 को वर्ल्‍ड मेंटल हेल्‍थ डे मनाया जाता है। दुनिया में सात में से एक बच्‍चा मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी बीमारियों का शिकार बन रहा है। यूनिसेफ की स्‍टेट ऑफ द वर्ल्‍ड्स चिल्‍ड्रन रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और बढ़ गई है। लेकिन बच्चे अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बात करने में सहज नहीं हैं। 

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 03:25 PM / by Surbhi Shaw

Tags: world mental health day, children suffering, mental health problem, World news

Courtesy: ndtv

WhatsApp group

फोटोः UP Kiran

वॉट्सऐप ग्रुप जॉइन करने के बाद महिला की मिली लाश: इंग्लैंड

इंग्लैंड के पोर्ट्सलैंड में एक 20 वर्ष की महिला की लाश मिली है। इस महिला ने हाल ही में वॉट्सऐप पर एक ग्रुप जॉइन किया था जहां सुसाइड करने की ट्रेनिंग दी जाती है। ग्रुप जॉइन करने के बाद ही महिला की लाश मिली है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों की भी लाश मिली है। पुलिस को जांच करने पर पता चला की तीन अन्य मृतक भी उस वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्य थे।

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 08:05 PM / by Surbhi Shaw

Tags: suicide news, england news, World news, joins whatsapp group

GLOBAL WATER CRISIS

फोटोः BBC

डब्ल्यूएमओ ने जलवायु से संबंधित खतरों की दी चेतावनी: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने अक्टूबर 5 को जलवायु से संबंधित खतरों जैसे बाढ़ और सूखे की चेतावनी दी है। डब्ल्यूएमओ ने द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वाटर नाम की अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पूरी दुनिया में 2018 में 3.6 बिलियन लोगों के पास वर्ष में एक महीने तक पानी अपर्याप्त मात्रा में पहुंचता था। अब यह संख्या 2050 तक पांच अरब से ज्यादा होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 03:25 PM / by Surbhi Shaw

Tags: un agency, wmo, global water crisis, World news

Courtesy: News Nation TV

plane crash

फोटोः Dainik Rashtra

एक दो मंजिला इमारत से टकराया निजी विमान: इटली

इटली के मिलान शहर के पास अक्टूबर 3 को निजी विमान के एक दो मंजिला इमारत से टकराने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। इन आठ लोगों में एक बच्चा और पायलट समेत छह यात्री शामिल थे। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग फ्रांसीसी नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिनेट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद पायलट को अनहोनी का आभास होते ही उसने एक संकटपूर्ण कॉल भी किया था। मामले की जांच की जाएगी।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 09:10 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Italy, plane crash, Building, World news

Courtesy: newsnationtv