Tiger

फोटो: Nai Dunia

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में जारी किए बाघों के नए आंकड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मैसूर में भारत में बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के तहत पिछले चार वर्षों में बाघों की संख्या में 200 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, उन्होंने संरक्षण गतिविधियों में शामिल अग्रिम पंक्ति के फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ भी बातचीत की। इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सुबह बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे… read-more

रवि, 09 अप्रैल 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, karnataka visit, bandipur tiger reserve, Launch, Tiger

Courtesy: India TV News

tiger

फोटो: The Conversation

बिहार में आदमखोर बाघ को उतारा गया मौत के घाट, ले चुका है आठ लोगों की जान

बिहार के बगहा में एक बाघ को मारने के आदेश राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा मिलने के बाद इसको गोली मार दी गई। दरअसल ये बाघ कुछ ही समय में आठ लोगों की जान ले चुका है। बीते दो दिनों में बाघ ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए ये फैसला किया गया। जानकारी के मुताबिक इस बाघ को पकड़ने के लिए हैदराबाद से भी खास टीम आई है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Tiger, National Animal, Bihar

Courtesy: Dainik Bhaskar

Tiger

फोटो: Wikipedia

मध्य प्रदेश में विशेष बाघ संरक्षण बल का नहीं हो सका गठन, 10 वर्षों में 270 बाघों की मौत

मध्य प्रदेश में विशेष बाघ संरक्षण बल (STPF) का गठन केंद्र की सलाह के 10 साल बाद भी नहीं हुआ है। वर्ष 2012 से देश में सबसे ज्यादा बाघों की मौत मध्य प्रदेश में ही हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के मुताबिक, भारत में 2012 से अब तक 1,059 बाघों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 270 बाघों की मौत हुई है। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 08:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, STPF, NTCA, Tiger, Death

Courtesy: Amar ujala

Tiger

फोटो: TOI

देश में पिछले तीन सालों में सैकड़ों बाघों की मौत, कई हो गए शिकारियों के शिकार

देश में पिछले तीन सालों में सैकड़ों बाघों की मौत की बात सामने आई है। इन सभी बाघों की मौत प्राकृतिक व अप्राकृतिक कारणों से हुई है। केंद्र सरकार ने बताया कि भारत में पिछले तीन साल में 329 बाघों की मौत शिकार, प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारणों से हो गयी है। सरकार ने यह भी कहा कि इसी अवधि में शिकार, बिजली का करंट लगने और जहरीले चीजें खाने से से 307 हाथियों की मौत हो गयी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tiger, Death, Centre, electric

Courtesy: Jagran

Tiger

फ़ोटो: NDTV

अल्मोड़ा से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने किया हमला

अल्मोड़ा से वापस लौट रहे बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश के दो युवकों पर काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाघ हमला कर बाइक के पीछे बैठे युवक को घसीटकर जंगल में ले गया। यूपी के जेपीनगर जिले के यह दोनो युवक अल्मोड़ा से वापस अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग सहित पुलिस प्रशासन के अमले ने बाघ द्वारा जंगल में ले जाए युवक की बाबत सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 01:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tiger, National Park, Bike, Death

Courtesy: Hindustan

Tiger

फ़ोटो: Outlook

बहराइच में बाघ ने किया किसान पर हमला, मौत

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे इलाके में सुबह खेत में गए किसान 58 वर्षीय घनश्याम पुत्र शिवराज पर बाघ ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ घायल को छोड़ जंगल की ओर चला गया। सूचना मिलते ही रेंजर रामकुमार टीम के साथ पहुंचे। एम्बुलेंस से घायल को मोतीपुर सीएचसी भेजा। चिकित्सकों के तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुध, 22 जून 2022 - 02:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bahraich, UP, Tiger, Attack, Jungle

Courtesy: Hindustan

Triumph

फ़ोटो: Triumph

भारत में लांच हुई Triumph की शानदार बाइक Tiger 1200

ट्रायम्फ ने भारत में मई 24 को अपनी नई बाइक न्यू टाइगर 1200 की कीमतों का ऐलान कर दिया। यह बाइक 19.19 लाख रुपये में आ रही है। एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में यह मोटरसाइकिल BMW R 1250 GS और Ducati Multistrada V4 जैसी बाइक से सीधे टक्कर लेगी। न्यू टाइगर 1200 बाइक बेहद पावरफुल और शानदार डिजाइन और फीचर्स से लैस है। बाइक को चार वेरिएंट- GT Pro, GT Explorer, Rally Pro और Rally Explorer में पेश किया गया है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Triumph, Tiger, 1200, GT pro

Courtesy: Hindustan

Tiger

फोटो: DAINIK TRIBUNE

असम में बाघों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी

असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 30 से बढ़कर 2021 में 46 तक पहुँच गई है। उद्यान के निदेशक अमल चंद्र सरमा  ने जून 19 को बताया कि 2010 में 10 बाघ थे जो बढ़कर 30 हो गए। इस पूरे साल में 16 बाघ बढ़े हैं। सालभर में 16 बाघ बढ़े हैं जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि संरक्षण प्रयास उद्यान को बेहतर कर रहा है।

सोम, 21 जून 2021 - 10:04 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Tiger, Assam, Increase, Sanctuary

Courtesy: dainik tribune