बिहार: विधानसभा में महिलाओं को चाहिए 50% आरक्षण, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बिहार में सभी दलों की महिला नेताओं ने प्रदर्शन किया। सभी की मांग है की विधानसभा में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए। महिला सुरक्षा के लिए नितीश सरकार को सराहते हुए जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा- "उम्मीद है कि आने वाले वक्त में सदन के अंदर महिलाओं को कम से कम 35 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा।" वहीं प्रदर्शन में शामिल राजद नेताओं ने आरक्षण व महिला सुरक्षा की बात करते हुए नितीश सरकार को घेरने की कोशिश की।