चीन ने मंगल पर 'यान चुरोंग' की लैंडिंग करवाकर हासिल की उपलब्धि
चीन ने मंगल ग्रह की सतह पर यान चुरोंग की सॉफ्ट लैंडिंग करवाकर बता दिया कि तकनीकी दृष्टि से वह काफी मजबूत है। चीन इस लैंडर का वजन 5 टन है। इतने वजन के साथ इस लैंडर की मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतारना वास्तव में एक उपलब्धी है। यह लैंडर कई तरह के वैज्ञानिक उपकरणों से लैस है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये तीन महीने तक सक्रिय रहेगा। ये मंगल के पर्यावरण की जानकारी धरती पर कंट्रोल रूम को देगा।