भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन सरकार ने दी क्वारंटाइन से छूट
यूनाइटेड किंग्डम की सरकार ने कोवैक्सीन लगाने वालों के लिए कोविड नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत आगामी नवंबर 22 से यूके जाने पर कोवैक्सीन लगाने वाले भारतीयों को क्वारंटाइन नहीं रहना होगा। इसकी जानकारी ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर दी। दरअसल कुछ समय पूर्व ही भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद कई देशों में भी इसे मान्यता देना शुरु कर दिया है।