भारत में लॉन्च हुई TVS Apache RTR 200 4V
TVS Apache RTR 200 4V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 1,33,840 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक में 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें Sport, Urban, Rain जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसे ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू कलर में बाजार में उपलब्ध कराया गया है। इस बाइक की डिजाइन इसके पुराने मॉडल Apache RTR 160 4V से काफी मिलती जुलती है।