दुर्लभ व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म
दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में पाई जाने वाली राइट व्हेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव वैज्ञानिक क्ले जॉर्ज ने इसकी पुष्टी की है। ये मछली कंबरलैंड द्वीप पर दिखी है। राइट व्हेल मछली के प्रजनन का समय दिसंबर से मार्च तक होता है। आमतौर पर ये उत्तरी अटलांटिक में पाई जाती है जहां ये राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही है।