बंद हुआ यूक्रेन का एयरस्पेस, एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी दिल्ली
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेने गया एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए वापस लौट रहा हैं। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सैन्य हमले के बीच उसने अपना पूर्वी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। करीब 20 हजार भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच के तनाव को तत्काल कम करने का आव्हान किया है।