मानसून सत्र में आ सकता है 'डेटा प्रोटेक्शन बिल': अश्विनी वैष्णव
डेटा संरक्षण विधेयक के मसौदे पर विस्तृत चर्चा के बाद मॉनसून सत्र में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ये जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा कि डेटा संरक्षण कानून के मसौदे को निरस्त करने की कोई योजना नहीं है। मगर संबंधित पक्षों से सुझाव मिलने के बाद हल निकालने की कोशिश की जा रही है। संसदीय समिति में पर चर्चाएं की जा रही है। बिल में व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के प्रस्ताव भी दिए गए हैं।