दिल्ली पुलिस ने आयोजित की अखिल भारतीय महिला कराटे चैंपियनशिप
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मार्च 7 को तालकटोरा स्टेडियम में दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला कराटे चैंपियनशिप 2022 का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन मार्च 7 और 8 को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से सब-जूनियर, सीनियर तक हर उम्र की लगभग 400 लड़कियां हिस्सा ले रही हैं।