ईद के जश्न में पड़ा खलल, जोधपुर में झड़प के बाद इंटरनेट बंद
राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर दो गुटों के बीच झड़प हुई। कुल पांच जगहों पर पथराव भी किया गया है। ईद की नमाज भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जोधपुर में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।