संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत में पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर की टिप्पणी
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने भारत में चल रहे पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों के बीच किसी भी प्रकार की हिंसा, विशेषकर कथित धार्मिक मतभेदों और घृणा पर आधारित हिंसा रुकनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या उकसावे के हम खिलाफ हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान करता है।