यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में चलता है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।