Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 7,282 तीर्थयात्री
जम्मू से आज अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के रवाना किया गया। हुआ. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ की निगरानी में 332 वाहनों के काफिले में कुल 7,282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। यात्रियों में 5,866 पुरुष, 1,206 महिलाएं, 22 बच्चे, 179 साधु और नौ साध्वी शामिल हैं।