उत्तराखण्ड CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के लिए लांच किया ई-FIR ऐप
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 15 को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के लिए एक ई-FIR ऐप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि," इस ई-FIR ऐप को लॉन्च करने से पूरे प्रदेश के अंदर वाहन चोरी से संबंधित FIR की जा सकेगी।" धामी ने कहा, यह ऐप लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के और भी ऐप लॉन्च किए जाएंगे।'