सूरीनाम: 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार' पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय बनी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। मुर्मू यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान, "येलो स्टार की श्रृंखला का ग्रैंड ऑर्डर" प्राप्त करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मान्यता न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के 1.4 बिलियन लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूँ।