अशोक गहलोत ने किया बलात्कार के आरोपियों, हिस्ट्रीशीटरों को राजस्थान में सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दोषी पाए गए आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। गहलोत ने ट्वीट किया, "छेड़छाड़, बलात्कार के प्रयासों में दोषी पाए गए आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों की तरह ही इन सभी आरोपियों का रिकॉर्ड भी पुलिस स्टेशनों में रखा जाएगा और राज्य सरकार या पुलिस द्वारा जारी उनके चरित्र प्रमाण पत्र पर भी इसका उल्लेख किया जाएगा।''