राष्ट्रपति मुर्मू ने दी नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त 31 को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पंद्रह दिन पहले ही 14 अगस्त को आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय के नाम को बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी रखा गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इसी साल जून महीने में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने का निर्णय लिया गया था।