अधीर रंजन चौधरी ने लगाया संविधान की प्रति से दो महत्वपूर्ण शब्द गायब होने का आरोप
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज आरोप लगाया कि संविधान की जो प्रति उन्हें दी गई, उसमें से दो महत्वपूर्ण शब्द 'समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष' गायब हैं। अधीर ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों शब्द 1976 में एक संशोधन के बाद संविधान में जोड़े गए थे। लेकिन आज ये शब्द संविधान में नहीं हैं, तो ये चिंता की बात है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस बात की जानकारी पहले ही राहुल गांधी को दे चुके हैं।