samyak s jain

फोटो: Ground Report

यूपीएससी में 7वीं रैंक हासिल कर सम्यक एस जैन ने किया कमाल

संघ लोक सेवा आयोग का परिणाम मई 30 को घोषित हो चुका है, जिसमें दिल्ली के सम्यक एस जैन ने 7वीं रैंक हासिल की है। 100% नेत्रहीन होने के बाद भी सम्यक ने अपने लक्षय को सफलता पूर्वक हासिल किया। सम्यक ने दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। उनके अलावा पूर्ण रूप से नेत्रहीन आयुषी ने 48वीं रैंक हासिल कर टॉप 50 में स्थान हासिल किया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: UPSC RESULT, UPSC exam, UPSC

Courtesy: ABP Live

Sheep

फ़ोटो: UP Kiran

दक्षिणी सूडान में भेड़ ने की महिला की हत्या, अदालत ने सुनाई भेड़ को तीन साल की सजा

अफ्रीकी देश के दक्षिणी सूडान में एधियु चॉपिंग नामक एक महिला की हत्या का आरोप भेड़ पर लगा है। इस खूनी भेड़ ने महिला पर एक दो नहीं बल्कि कई बार लगातार हमला किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को काफी चोट आई थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने भेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में जुर्म साबित होने के बाद आरोपी भेड़ को तीन साल की सजा सुनाई गई है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sudan, Bizarre, Sheep, Prison

Courtesy: Amar ujala

Murderer

फ़ोटो: los Angels Times

'अपने पति को कैसे मारें' किताब की लेखिका ने किया अपने पति का क़त्ल

अमेरिका की एक लेखिका एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। हद तब हो गई जब उस महिला ने एक किताब लिख दी जिसका शीर्षक है कि ‘अपने पति को कैसे मारें’। इस लेखिका का नाम नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी है, इस महिला के ऊपर खुद अपने पति को जान से मारने का केस चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे मामले का खुलासा हुआ।

गुरु, 26 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Writer, murder, Police

Courtesy: Hindustan

Kid caught biggest carp fish caught by a minor

फोटो: Outdoor Life

पिता के साथ 11 वर्ष के बच्चे ने पकड़ी 43 किलो की मछली

ब्रिटेन के केंट के रहने वाले 11 वर्षीय कैलम पैटिट ने अपने पिता के साथ मिलकर फ्रांस में 43 किलो की कार्प मछली को पड़ने में सफलता हासिल की। अनजाने में ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ये सबसे बड़ी मछली कपडऩे का रिकॉर्ड है। ये मछली इतनी भारी और बड़ी थी कि इसे कांटे में फंसने के बाद बाहर निकालने में पूरे 20 मिनट का समय लगा। 

शनि, 21 मई 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Bizzare, bizzare news, World Record, Fish

Courtesy: News18 Hindi

aboli jarit

फोटो: The Sun

इस लड़की को है अजीब बीमारी, 19 की उम्र में दिखती है 6 वर्ष की बच्ची

गुजरात के नाजापुर की रहने वाले अबोली जारित की उम्र 19 वर्ष है मगर वो दिखने में मात्र 6 वर्ष की बच्ची की तरह है। उनकी हाइट सिर्फ 3 फीट 4 इंच की है। अबोली को रीनल रिकेट्स है जिसमें बच्चे की हड्डी की ग्रोथ ठीक से नहीं होती है। अबोली बिना ब्लैडर के पैदा हुई थी, जिससे उन्हें डायपर में ही रहना पड़ता है। उन्हें चलने में परेशानी होती है, मगर वो अपनी जिंदगी सकारात्मकता के साथ जी रही है।

रवि, 15 मई 2022 - 01:31 PM / by रितिका

Tags: health care, Health Condition, renal rickets

Courtesy: News 18 Hindi

water park accident

फोटो: Newsnpr

अचानक टूट गई वाटर पार्क की स्लाइड, ऊपर से नीचे गिरे लोग

इंडोनेशिया के केनपार्क वॉटर पार्क में एक वॉटर स्लाइड अचानक टूट गई, जिससे राइड पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में 16 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। हादसे का शिकार हुए लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि स्लाइड के किनारे पर दरार आई थी, जिसके बाद ओवरलोड होने पर हादसा हुआ। लोग पार्क मैनेजमेंट पर मेंटेनेंस ना करने और लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

शुक्र, 13 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: ride, water park, accident

Courtesy: Zee News

Junmoni Rabha

फोटो: Jagran TV

शादी से पहले दुल्हन पुलिस अफसर ने मंगेतर को पहुंचाया जेल

पुलिस अफसर के उद्देश्यों का निर्वहन करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मिसाल असम पुलिस की महिला अधिकारी जुनमोनी राभा ने पेश की है। जुनमोनी ने अपने मंगेतर को राणा ऑयल इंडिया लिमिटेड में पीआर बनने के झूठ और ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 फर्जी मुहरें और फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं। जुनमोनी की आरोपी से मुलाकात वर्ष 2021 में हुई थी, अक्टूबर में दोनों ने सगाई की थी।

बुध, 11 मई 2022 - 06:06 PM / by रितिका

Tags: Assam, Assam Police, Police

Courtesy: Zee News

Desi Cow

फ़ोटो: Chai Biskit

तेलंगाना के कानून मंत्री की बहू ने देसी गायों की घट रही आबादी पर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

तेलंगाना के कानून मंत्री की बहू दिव्या रेड्डी ने देसी गायों की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिव्या रेड्डी ने याचिका में कहा है कि भारत में देसी गायों की संख्या लगातार घट रही है। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सभी राज्यों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 2012 से 2019 के बीच देसी गाय की तादाद में 6 फीसदी की कमी आई है, जबकि विदेशी नस्ल या क्रॉस हुई गायों की तादाद 29 फीसदी तक बढ़ गई हैं।

शनि, 07 मई 2022 - 02:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Telangana, Desi Cow, Cross Breed

Courtesy: News18

Adam Hardin

फ़ोटो: Valley News Live

अमेरिका के अरकंसास के क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क में मिला 2.38 कैरेट का ब्राउन डायमंड

डायमंड हंटर एडम हार्डिन को अरकंसास के क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क में 2.38 कैरेट का ब्राउन डायमंड मिले हैं। इस साल पार्क में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। इस पार्क में अब तक सबसे बड़ा हीरा अंकल सैम के नाम से जाना जाता है जो 40.23 कैरेट का था, जिसे 1924 में खोजा गया था। इस पार्क में 1906 से हीरे मिलते रहे हैं।

शनि, 07 मई 2022 - 02:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: diomond, Creator Of Diamond, Brown Diomond

Courtesy: Navbharat Times

lottery

फोटो: Business Today

महिला ने जीती शानदार लॉटरी, हर महीने मिलेंगे 10 लाख रूपये

यूके के नाटिंघम की महिला ने नेशनल लॉटरी का टिकट मजाक में खरीदा, जिसके बाद उसकी जिंदगी हमेशा केलिए पलट गई। दरअसल महिला की अनोखी लॉटरी लगी है जिसमें उसे 30 साल तक हर महीने 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। ये राशि उसके अकाउंट में सीधा आएगी। लॉटरी जीतने के बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी है। अब वो पति के साथ मिलकरे घोस्ट हंटिग करने घूमने जाती हैं।

शुक्र, 06 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Lottery, lottery ticket, United Kingdom

Courtesy: Zee News