Kempe Gowda at bengaluru airport

फोटो: MetroSaga

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बनाई गई 108 फीट ऊंची केम्पे गौड़ा की मूर्ति

बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में 108 फीट ऊंची कैम्पे गौड़ा की मूर्ति की स्थापना के साथ 4000 किलो की तलवार भी लगाई गई है। कैम्पे गौड़ा बेंगलुरु शहर के संस्थापक थे। ये प्रतिमा इस हवाईअड्डे का मुख्य आकर्षण होगी। वहीं इस प्रतिमा में लगाई गई तलवार कुल 35 फुट लंबी है। एक खास ट्रक में ये तलवार नई दिल्ली से बेंगलुरु तक पहुंची है। बता दें कि प्रतिमा के निर्माण में 85 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मंगल, 03 मई 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: bengaluru, Kempe Gowda, Airport

Courtesy: Zee News

water on moon

फोटो: Amazing Science

चांद पर मौजूद है पानी, 6 लाख करोड़ किलो जमा पानी मिला

चांद की सतह पर पानी होने की जानकारी सामने आई है। नासा के वैज्ञानिक मार्क रॉबिन्सन ने कहा कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और पर्यावरण बहुत एक्सट्रीम है। यहां पानी बनना या टिकना काफी मुश्किल है। 25 वर्षों पूर्व हाइड्रोजन मिलने पर संभावना जताई गई थी कि चांद पर बर्फ हो सकती है। जांच के बाद सामने आया कि चांद पर छह लाख करोड़ किलो पानी मौजूद है। अधिकतर पानी दोनों ध्रुवों पर है जो अंधकार में रहते हैं।

मंगल, 03 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: moon, moon landing, NASA

Courtesy: AajTak News

Petrol and diesel

फ़ोटो: Indiatoday

पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों से परेशान मुल्जिम घोड़े से पहुंचा कोर्ट

राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए एक व्यक्ति घोड़े से तारीख पर कोर्ट पहुंचा। दरअसल मुल्जिम प्रेम प्रकाश चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी है। आरोपी का कहना है की पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के चलते वो मोटरसाइकल से नहीं आ सका। ऐसे में घोड़े से सफर करने का तय किया। आरोपी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और इस हालत में डीजल-पेट्रोल का खर्चा नहीं उठा सकता।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: petrol diesel price, horse, Court Suit

Courtesy: Live hindustan

Bihar Thieves Bridge Stolen 60 Feet Rohtas

फोटो: Opindia

बिहार के रोहतास जिले में चोरों ने चुराया 60 फीट का लोहे का पुल

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुआ बताया कि चोरों के एक गिरोह ने बिहार के रोहतास जिले में दिन के उजाले में और स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों की मदद से 60 फीट लंबे लोहे के पुल को चोरी करने में कामयाबी हासिल की। राज्य के सिंचाई विभाग का अधिकारी बनकर चोरों ने गैस कटर और अर्थमूवर मशीन का इस्तेमाल कर पुल को गिरा दिया और तीन दिन में कबाड़ धातु को उठा ले गए।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Steel Bridge, Thieves, Bihar

Courtesy: India.Com

dhaka noise pollution

फोटो: The Independent

पड़ोसी देश के ढाका में है सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दुनिया के प्रमुख शहरों में सबसे शांत शहर है जबकि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। दूसरे नंबर पर भारत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें दुनिया के 61 प्रमुख शहरों को शामिल किया गया था। ढाका में एवरेज ध्वनि प्रदूषण 119 डेसीबल है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 53 डेसिबल होना… read-more

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: World, Australia, Melbourne, noise pollution

Courtesy: Zee News

Bird House

फोटो: India Rag

एक साथ रहेंगे 1100 पक्षी, बनाया गया 11 मंजिला शानदार टॉवर: राजस्थान

राजस्थान के बीकानेर में पीसा की मीनार की तरह दिखने वाला एक टॉवर बनाया गया है जिसमें कोई इंसान नहीं बल्कि पक्षी रहेंगे। 11 मंजिला इस टॉवर में 1100 पक्षी आराम से रह सकते है। आईएएस अवनीश शरन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। दरअसल ये फोटो इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि आजकल जिस तरह पेड़ पौधों को काटा जा रहा है, ऐसे में पक्षियों के लिए इमारत बनवाने का आइडिया लोगों को यूनिक लगा है।… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Bikaner, Rajasthan, Birds, Leaning Tower of Pisa

Courtesy: TV9Hindi

Nagesh Chaddha

फोटो: DNA India

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 71 वर्षीय नागेश है सबसे बुजुर्ग छात्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दादा जी के नाम से मशहूर 71 वषीय नागेश चड्ढा सबसे बुजुर्ग छात्र है, जो उर्दू में मास्टर्स डिग्री हासिल कर रहे है। उन्हें देखकर अन्य छात्रों का उत्साह वर्धन होता है और वो प्रेरित होते है। जीवन बीमा निगम से रिटायर्ड नागेश का कहना है कि व्यक्ति चाहे तो उम्र पढ़ाई के बीच में रोड़ा नहीं बन सकती है। नागेश का कहना है कि वो अब भी रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई करने में बिताते है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Delhi university, University Students, Urdu, Education

Courtesy: AajTak News

NASA

फोटो: HT Track

नासा ने खोज निकाले नए ग्रह, जीवन और एलियंस के मौजूद होने की संभावना

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने खगोलीय सीमा से बाहर नए ग्रहों को खोजने की जानकारी दी है। नासा के मुताबिक अंतरिक्ष में 5000 से अधिक ग्रह है, जिन्हें खोजना अभी शेष है। नासा की इस खोज को मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। नासा ने 65 नए ग्रह खोजे हैं जिन पर जीवन की संभावनाएं है। इस ग्रहों पर जीवन के अंश होने की संभावना है। इन ग्रहों पर कई गैसों की भी मौजूदगी हो सकती है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: NASA, Space, planets

Courtesy: NDTV News

Dwij Gandhi

फोटो: TV9Gujarati

श्रीमद भदवत गीता के श्लोकों को 64 मिनट में बोलता है नौ वर्षीय बालक : गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद के नौ वर्षीय द्विज गांधी ने श्रीमद भगवद गीता के 700 श्लोक याद कर 64 मिनट में बोलने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में जगह दी गई है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाले द्विज ने News 18 को बताया कि कोविड के पहले लॉकडाउन में गीता का सार समझा। इसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने के लिए मेहनत शुरु की, जिसमें उनके परिवार ने उनकी मदद की

बुध, 23 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: World Record, highest records, Guinness World Records

Courtesy: News 18 Hindi

India Post Cafe

फोटो: Slurrp

पार्सल बुकिंग के साथ कैफे में करें चाय नाश्ता, खुला पहला पोस्ट ऑफिस कैफे : कोलकाता

कोलकाता में भारतीय डाक विभाग ने देश का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे खोला है। इस कैफे का उद्घाटन इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ। ये कैफे फिलाटेलिक एंसिलरी शॉप यानी डाक टिकट जारी करने के तौर पर काम करेगा। डाक संबंधित काम कराने के साथ यहां चाय नाश्ता किया जा सकता है। ये पोस्ट ऑफिस कैफे रोज सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेगा। कैफे खोलने का मकसद है कि नई पीढ़ी के साथ… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: POST OFFICE, Kolkata, india post, CAFE

Courtesy: TV9Hindi