Akhilesh yadav

फोटो: Aajtak

अखिलेश ने नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, कैलाश सिंह समेत कई बर्खास्त

समाजवादी पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त नेताओं में पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत पार्टी के अन्य सदस्य शामिल है। वहीं जानकारी यह भी है कि यादव से नाराजगी के चलते बैठक में कई बड़े नाम शामिल नहीं हुए जिसमें मुख्य तौर पर… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, shivpal yadav, pallavi patel

Courtesy: NDTV

Akhilesh Yadav

फोटो: NDTV

नेता प्रतिपक्ष चुने गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में मार्च 26 को लखनऊ में हुई समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे। अखिलेश विधान मंडल दल का नेता भी चुने गए है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने किया है। अखिलेश को विधान मंडल दल का नेता बनाने का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा। 

शनि, 26 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Uttar Pradesh (130, Opposition leader

Courtesy: AajTak News

Akhileshs Retort After PM Modi Remark

फोटो: Jansatta

यूपी चुनाव 2022: साइकिल का अपमान देश का अपमान- पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के साइकिल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, साइकिल का अपमान देश का अपमान है। अखिलेश यादव ने कहा, साइकिल गरीबों के जीवन का अभिन्न अंग है जो इसे एक परिवहन के रूप में उपयोग करते हैं। अखिलेश ने ट्वीट किया, "हमारी साइकिल आम आदमी के लिए एक हवाई जहाज है और ग्रामीण भारत के लिए गर्व की बात है। साइकिल का अपमान करना पूरे देश का अपमान करने जैसा है।"

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Akhilesh Yadav, PM Modi, statement on bicycle

Courtesy: ABP Live

Akhilesh Yadav

फोटो: Amar Uajala

अखिलेश यादव ने आगरा प्रशासन पर वोटिंग में धांधली के लगाए गंभीर आरोप

यूपी विधानसभा चुनाव में सियासत और गरमा गई है। अखिलेश यादव ने आगरा प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि प्रशासन ने एक दिव्यांग बुजुर्ग जो सपा को वोट देना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने उसका वोट भाजपा पर डलवा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं आगरा के एसडीएम का कहना हैM यह सिर्फ एक ही आदमी का आरोप है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा चुनाव आयोग इस मामले की जल्द सुनवाई करे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, BJP, Agra, sdm

Courtesy: ABP News

Jayant Chaudhary and Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan Times

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश चुनावों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक सेवा दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पर आचार संहिता और कोविड 19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद 400 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा  188, 269, 270 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक रैली में आचार संहिता और कोविड 19 मानदंडों का उल्लंघन किया गया है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Jayant chaudhary, up election

Courtesy: Punjab Kesari

Akhilesh Yadav

फोटो: Amar Uajala

योगी आदित्यनाथ के गर्मी ठंडा करने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने फरवरी तीन को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी के पास कोई मॉडल नहीं है। वो सिर्फ समाजवादी पार्टी के मॉडल पर ही वाहवाही लूट रहे हैं। योगी के गर्मी वाले बयान पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं क्या जो ठंडा कर देंगे। ये लोग कह रहे हैं गर्मी उतार देंगे, हम गर्मी नहीं भर्ती खोलेंगे।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, India, Jayant chaudhary, Yogi Adityanath

Courtesy: ABP News

Amit Shah

फोटो: Hindustan Times

अतरौली दौरे के दौरान अमित शाह ने एक बार फिर साधा विपक्ष पर निशाना

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। अब अमित शाह फरवरी दो को अतरौली पहुंचे। उन्होंने वहां अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आज यूपी में माफिया या तो जेल में हैं या सपा की लिस्ट में दिखते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा राहुल बाबा कहते हैं हम यहां आलू की फैक्ट्री लगा देंगे। आप ही बताइए आलू कभी फैक्टरी में होता है क्या।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amit Shah, Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi, BJP

Courtesy: Dainik Bhaskar

Akhilesh Yadav

फोटो: India Today

चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं, वो जगह और समय बताएं: अखिलेश यादव

यूपी में सियासी रण सज चुका है। ऐसे में सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अमित शाह के चैलेंज को कबूल किया है। उन्होंने लिखा हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं। वो जगह बताएं, समय बताएं! दरअसल अमित शाह ने जनवरी 29 को मुजफ्फरनगर में अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा था कि हिम्मत है तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Politics, Akhilesh Yadav, BJP, Amit Shah

Courtesy: ABP News

Akhilesh Yadav

फोटो: Twitter

यूपी विधानसभा चुनाव: मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनवरी 31 को मैनपुरी की करहल सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि इस सीट पर तीन दशक से समाजवादी पार्टी का ही कब्जा है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, 'ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: Akhilesh Yadav, nomination, Mainpuri, UP assembly election, up election 2022

Courtesy: Navbharat Times

Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan

अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी के प्रत्याशियों पर तंज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओ का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए जनवरी 30 को ट्वीट किया, "बाबा जी की ब्रेकिंग न्‍यूज़: बीजेपी के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी।" इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि "चोला समाजवादी+सोच दंगावादी+सपने ‘… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, BJP, Twitter, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News