apple and banana

फोटो: lupilon

रात के समय इन फलों का न करें सेवन, होता है नुकसान

फल खाने से सेहत अच्छी रहती है मगर रात में सेब, केला, चीकू जैसे फल खाने से बीमारियां होने का खतरा रहता है। रात में केला खाने से बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ता है जिससे सोने में परेशानी होती है। सेब खाने से भी पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। फाइबर युक्त होने के कारण इससे गैस की परेशानी हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा काफी होती है जो रात में एनर्जी लेवल बढ़ाता है, जिससे नींद की परेशानी होती है।

गुरु, 12 मई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: sapodilla, Apple, Banana, health care

Courtesy: Zee News

apple ipod

फोटो: Fox Business

एप्पल का आइकॉनिक म्यूजिक डिवाइस iPod हुआ बंद

एप्पल ने अक्टूबर वर्ष 2001 में आईपॉड लॉन्च किया था, जिसे 20 वर्षों बाद कंपनी ने इसका निर्माण बंद कर दिया है। कंपनी का ये डिवाइस बाजार में आते ही लोगों का फेवरेट बन गया था। अब ये डिवाइस सप्लाई खत्म होने तक बाजार में उपलब्ध रहेगा। अबतक इस डिवाइस के कई एडिशन बाजार में लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने अंतिम बार आईपॉड को वर्ष 2019 में लॉन्च किया था। 

बुध, 11 मई 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Apple, iPod Touch, apple store

Courtesy: ABP Live

Apple car

फ़ोटो: Hindustan Times

एपल की टाईटन कार मोबाइल के वाइस कमांड से पकड़ेगी रफ्तार

दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी ऐप्पल अपनी सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। ऐप्पल ने इस प्रोजेक्ट को टाइटन नाम दिया है। इस कार में सिरी- Siri वॉयस कमांड सिस्टम मिलेगा, इसके बाद आईफोन की सिरी वॉयस कमांड से इस कार को चलाया जा सकता हैं। बता दें कि ऐप्पल ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए ऑटोपायलट चिप विकसित करने के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी के साथ समझौता किया है।

मंगल, 10 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, titan, Car, electric

Courtesy: Abp Live

apple

फोटो: Healthline

चमकदार सेब खाने से हो सकता है मौत का खतरा: स्टडी

दिल्ली यूनिवर्सिटी, मैकमास्टर यूनिवर्सिटी और कनाडा के रिसर्चर्स द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया कि स्टोरहाउस में रखे 13% सेबों में कैंडिडा ऑरिस पाया गया, जो एक तरह का फंगस है। इस फंगस से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। Medicalnewstoday के अनुसार कैंडिडा ऑरिस से होने वाले संक्रमण के लक्ष्णों को पहचानना मुश्किल होता है। अगर ये पूरे शरीर या खून में फैल जाए तो मौत का खतरा भी हो सकता है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Apple, research, FUNGUS

Courtesy: AajTak News

apple foldable phone

फोटो: YouTube

एप्पल की नई तैयारी, लॉन्च करेगा फोल्डेबल फोन

एप्पल कंपनी ने अपना नया नौ इंच का फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस की टेस्टिंग की जा रही है। अभी टेक्नोलॉजी को लेकर टेस्टिंग हो रही है। मगर फोन के स्पेसिफिकेशंस के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टीएफ इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के मिंग-ची कू ने बताया कि कंपनी संभवत: वर्ष 2025 तक ये फोन लॉन्च हो सकती है। 

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Apple, apple store, foldable phone

Courtesy: Apple

Healthy Kidney

फोटो: Aaj Samaj

किडनी को स्वस्थ और डिटॉक्स करने के लिए करें इन सुपरफूड्स का सेवन

किडनी को डिटॉक्स करने के लिए विटामिन के, सी, फाइबर और फोलेट से भरपूर पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे हल्दी का सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रहती है, साथ ही हल्दी किडनी को डिटॉक्स करने में भी सहायक होती है। सेब में फाइबर की भरपूर सेब मात्रा होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से शरीर से अपशिष्ट उत्पाद बाहर निकल जाते हैं।

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kidney, Detox, Apple

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Iphone SE 2022

फोटोः ZDnet

एप्पल की लेटेस्ट iPhone SE 2022 पर मिल रहा है 11,000 रूपए का डिस्काउंट

एप्पल ने मार्च 8 को नए iPhone SE 2022 को लॉन्च किया है। इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है, जो पुराने iPhone SE 2020 4G मॉडल की कीमत से काफी ज्यादा है। इस फ़ोन में नयी 5G- टेक्नोलॉजी के साथ A15 बायोनिक चिप,अपडेटेड कैमरा फीचर और एक अधिक मजबूत ग्लास बिल्ड दिया है। एप्पल ने ट्रेड-इन प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें आप अपने पुराने आईफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और पुराने फ़ोन पर अच्छी प्राइस पा सकते हैं।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 08:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Apple, Apple Iphone, electronic technology

Courtesy: Hindustan Times

Apple company stop product sale in Russia

फोटो: DNP INDIA

Russia-Ukraine War: Apple ने रूस में रोकी अपनी सेल

रूस और यूक्रेन में जंग के बीच टेक कंपनी Apple ने बड़ा फैसला लेते हुए रूस में अपने प्रोडक्ट्स की सेल रोक दी है। Apple ने रूस के न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को App Store से हटा दिया है। इससे पहले कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगाई थी। यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने Apple सीईओ को कंपनी के प्रोडक्ट्स, सर्विसेस और App Store से उत्पादों की आपूर्ति में कटौती की मांग की थी।

बुध, 02 मार्च 2022 - 07:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Apple, Apple phones, Sales

Courtesy: AmarUjala

Samsung

फोटो: WIRED

साल 2021 में सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन शिपमेंट करने वाली कंपनी बनी Samsung

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने साल 2021 में 1.39 बिलियन स्मार्टफोन की शिपमेंट कर सभी को पछाड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung का उत्तर अमेरिका, लैटिन अमेरिका और भारतीय बाजार में स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ा है। वहीं अमेरिका में एपल के iPhone 12 सीरीज की मांग रही है। वहीं पिछले साल Xiaomi ने 31%, Oppo और OnePlus ने 28%, Vivo ने 21% की वृद्धि दर्ज की है। Realme पहली बार शीर्ष 5 में शामिल हुआ है।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, Apple, Xiaomi, Vivo

Courtesy: Amar Ujala

iPhone SE 3

फोटो: News 18

सबसे सस्ते iPhone को लेकर हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च

Apple अपने बजट iPhone SE 3 को मार्च में लॉन्च कर सकता है। लीक्स की माने तो iPhone SE 3 ट्रायल फेज में प्रवेश करने के लिए तैयार है। इसमें 4.7-इंच रेटिना HD LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक होम बटन भी होगा। यह A15 चिपसेट के साथ आएगा, जो 5G को सपोर्ट करेगी। इसमें 12MP का सिंगल रियर कैमरा ही देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत करीब 30,401 रुपये हो सकती हैं।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Apple, Iphone se 3, A15 bionick, 5G

Courtesy: Zee News Hindi