andhra pradesh  CM

फोटो: ET Government

मोबाइल ऐप की मदद से रोका जाएगा भ्रष्टाचार : आंध्रप्रदेश

आंध्र प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए नया ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए आम आदमी आसानी से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकेगा। इस ऐप को सरकार ने एसीबी 14400 नाम दिया है। इसे एंट्री करप्शन ब्यूरो ने लॉन्च किया है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकता है।

गुरु, 02 जून 2022 - 11:15 AM / by रितिका

Tags: corruption, Anti corruption, Anti-Corruption Bureau

Courtesy: NDTV News

Bhagwant man

फ़ोटो: Mint

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का पंजाब सरकार बेहद सख्ती से पालन कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे, जिसके बाद सीएम मान ने यह कार्रवाई की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: corruption, AAP, Punjab, bhagwant man

Courtesy: Zee News

IAS Officer Vinod Kumar On Charge Of Corruption

फोटो: Brifly News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त: ओडिशा सरकार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार आरोपों में ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है। सीएमओ के बयान में बताया गया, केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। बयान के मुताबिक, सुपर साइक्लोन के बाद कुमार ने फर्जी निजी फर्मों को 33.34 करोड़ रुपये के कर्ज की मंजूरी दी थी। कथित तौर पर, उनके खिलाफ दर्ज 27 भ्रष्टाचार के मामलों में से, उन्हें दो में दोषी ठहराया गया है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odiha goverment, ias officer vinod kumar, corruption

Courtesy: News Nation

Raid cash found

फोटो: AajTak

पूर्व आईपीएस के घर में इनकम टैक्स विभाग ने की रेड, मिले करोड़ों रुपये

इनकम टैक्स विभाग को उत्तर प्रदेश के नोएडा से पूर्व आईपीएस के घर से करोड़ों रुपये मिले है। नोएडा के सेक्टर 50 में पूर्व आईपीएस आरएन सिंह के घर पर बने बेसमेंट में लगभग 650 लॉकर मिले, जिनके जरिए उनका बेटा कंपनी चलाकर लॉकर्स किराए पर देते है। इन लॉकर्स में लगभग तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। विभाग को नोटों की गड्डियां गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। लॉकर्स में कैश के अलावा कई जेवर भी मिले है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Crime, IPS officer, corruption

Courtesy: Zee News

Ravinder Gupta

फोटो: Daily Mail

BJP नेता रविंद्र गुप्ता पर AAP नेता और व्यापारियों ने लगाया उगाही का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर रविंद्र गुप्ता पर आप पार्टी तथा व्यापारियों द्वारा करोड़ों की उगाही का आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सितंबर 20 को संवाददाता सम्मेलन में इस बात की पुष्टि की है। वहीं रविंद्र गुप्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट पोस्ट कर मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए आरोपों को निराधार बताया है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: BJP, corruption, AAP, politics

Courtesy: Hindustan

UAE cricketer Gulam Shabir

फोटो: Cricket Addictor

यूएई के क्रिकेटर गुलाम शब्बीर पर आईसीसी ने लगाया चार साल का प्रतिबंध

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्रिकेटर गुलाम शब्बीर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। शब्बीर के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने के बाद आईसीसी ने यह सख्त कदम उठाया है। इससे पहले यूएई के ही तेज गेंदबाज  कादिर अहमद, पूर्व कप्तान मोहम्मद नावेद और सलामी बल्लेबाज शाईमैन अनवर बट पर भी भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिबंध लगा था। गुलाम शब्बीर ने खुद भ्रष्टाचार की बात कबूली है। 

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: UAE, corruption, sports, ICC

Courtesy: Jansatta

Anil Deshmukh

फोटो: Republic World

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के वकील को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा और सीबीआई में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को सितंबर 1 को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। उन पर अनिल देशमुख के खिलाफ जांच रिपोर्ट से छेड़छाड़ और जांच को प्रभावित करने का आरोप है। सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। बता दें कि अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार को लेकर जांच चल रही है।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Maharashtra, Anil Deshmukh, corruption, arrested

Courtesy: NDTV NEWS

Kumbh Mela

फोटो: Navbharat Times

कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्टिंग घोटाले का खुलासा

सरकार द्वारा कुंभ मेले के दौरान रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का ठेका लेने वाली कंपनियों पर आरोप है कि कंपनियों ने फर्जी टेस्टिंग दिखाई हैं, जितने टेस्ट हुए नहीं उससे ज्यादा लिस्ट में दिखाए गए हैं। लिस्ट में उन लोगों के भी टेस्ट रिपोर्ट दिखाई गयी है जो कभी कुंभ में आए ही नहीं। ईडी ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक इन कंपनियों पर छापे मारे और कई फर्जी दस्तावेज, बिल, संपत्ति और 30.9 लाख रुपए नगद जब्त किए।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 08:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Uttarakhand Floods, corruption, Police, Enforcement Directorate, investigation, Kumbha Mela

Courtesy: Bhaskar News

Swiss Bank

फोटो: Scroll.in

पिछले 10 वर्ष से स्विस बैंक में छिपाए गए काले धन का भारत सरकार को नहीं है कोई अनुमान

केंद्र सरकार ने एक स्वीकार किया कि 10 साल से स्विस बैंक में छुपाए गए कालेधन का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। लोकसभा में विंसेट एच पाला के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह बात कही। हालांकि उन्होंने काले धन को वापस लाने के लिए किए गए सरकार के तमाम प्रयास गिनाए। उन्होंने बताया कि काले धन की वापसी के लिए कर अधिरोपण कानून को और प्रभावी बनाकर विशेष जांच दल का गठन किया है।

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: swiss bank, Black Money, Government of India, corruption

Courtesy: NavBharat Times

Nicolas sarkozy

फ़ोटो: Chunkmedia

भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए गए फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति, अब 3 साल की होगी सज़ा

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को फ्रांस की एक अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया है व एक साल जेल और दो साल निलंबित कारावास की सजा सुनाई है। निकोलस सरकोजी वर्ष 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे और भ्रष्टाचार मामले में उन पर आरोप था कि उन्होंने वरिष्ठ मजिस्ट्रेट को अवैध तरीके से सूचनाएं हासिल करने के लिए घूस दी थी। सज़ा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकोजी घर पर हिरासत में रहने का अनुरोध कर सकेंगे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक… read-more

मंगल, 02 मार्च 2021 - 07:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nikolas sarkoji, France, corruption, Court Suit

Courtesy: Punjab kesari