Tornado In Kentucky

फोटो: Chicago Sun-Time

अमेरिका में तूफानी तबाही, अब तक पांच राज्यो में 80 से अधिक मौते

अमेरिका में तूफान ने पांच राज्यो में तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते दिसंबर 12 को 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अकेले केंटकी में ही 70 से अधिक मौतों का आंकड़ा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे इतिहास के सबसे बड़े तूफानों में से एक बताया है। वहीं केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि उन्हें डर है कि हम 100 से अधिक लोगों को खो देंगे। 

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 01:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: America, Thounder strom, Deaths, Joe BIden

Courtesy: NDTV

Bipip Rawat

फोटो: ABP News

आज दिल्ली में दी जाएगी CDS बिपिन रावत को अंतिम विदाई

हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले CDS बिपिन रावत समेत 13 मृतकों के शव दिसंबर 9 को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने सबको श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पूरे देश लोगो ने सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर 10 को दोपहर 2 बजे बिपिन रावत और उनकी पत्नी  मधुलिका रावत   दिल्ली कैंट बराड़ चौक में अंतिम संस्कार होगा।

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: CDS general Bipin rawat, Deaths, Mi-17 helicopter, India

Courtesy: Aaj Tak

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 9,419 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,419 नए मामले सामने आए हैं। जो दिसंबर 8 को आए मामलों से करीब 11.6 फीसदी ज़्यादा हैं। इस दौरान देश में 159 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई है, जबकि 8,251 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,40,97,388 हो गई है। फिलहाल भारत में 93,634 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.36 फीसदी पर है।

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 8,439 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,439 नए मामले सामने आए हैं। जो दिसंबर को मामलों से करीब 2 हज़ार ज़्यादा हैं। इस दौरान देश में 195 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई है, जबकि 9,525 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,40,89,137 हो गई है। फिलहाल भारत में 93,733 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.36 फीसदी पर है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV news

Rahul Gandhi

फोटो: The Indian Express

आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बाढ़ से आंध्र प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की हरसंभव मदद करने की भी विनती की। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण के कारण अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है।  

रवि, 21 नवंबर 2021 - 02:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Andhra Pradesh, Flood, Rahul Gandhi, Deaths

Courtesy: Twitter

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 12,516 नए कोरोना मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 12,516 नए मामले सामने आए हैं। जो नवंबर 10 को आए मामलों से 4.4 फीसदी कम है। इस दौरान देश में 501 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है, जबकि 13,155 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,38,14,080 हो गई है। फिलहाल देश में 1,37,416 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.25 फीसदी पर है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, India, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV NEWS

War for watermelon

फोटो: Amar Uajala

जब एक तरबूज के लिए छिड़ी थी जंग, मारे गए थे हजारों सैनिक

सीमा विवाद सदियों से चला आ रहा है, लेकिन आज से 376 साल पहले राजस्थान की बीकानेर रियासत और नागौर रियासत के बीच युद्ध एक तरबूज को लेकर हुआ था। दरअसल बीकानेर की सीमा पर तरबूज का पेड़ था और फल नागौर में उगा। इसके बाद दोनों रियासतें इस बात को लेकर झगड़ने लगीं कि यह फल उनके अधिकार क्षेत्र में है। देखते ही देखते इस झगड़े ने युद्ध का रूप ले लिया और इसमें हज़ारों सैनिक मारे गए।

सोम, 08 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Water melon, Rajasthan, War, Deaths

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 11,451 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 11,451 नए मामले सामने आए हैं। जो नवंबर 7 को आए मामलों से 5.5 फीसदी ज़्यादा है। इस दौरान देश में 266 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है, जबकि 13,204 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,37,63,104 हो गई है। फिलहाल देश में 1,42,926 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.24 फीसदी पर है।

सोम, 08 नवंबर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Deaths, Recovery rate

Courtesy: NDTV NEWS

Fuel Tanker Blast

फोटो: India Today

सिएरा लियोन में तेल का टैंकर फटने से 92 लोगो की मौत

सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में तेल का टैंकर फटने से बहुत बड़ा हादसा हुआ है। इसमें अब तक 92  लोगो के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही बहुत सारे लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा तेल के टैंकर के किसी दूसरी गाड़ी में टकराने की वजह से हुआ है।  दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा गया है। सिएरा लियोन एक अफ्रीकी देश है।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 11:55 AM / by अजहर फारूक

Tags: Fuel Tanker Blast, Africa, Deaths

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Poisonous Liquor

फोटो: BBC

बिहार में जहरीली शराब पीने से लगातार जारी है मौतो का सिलसिला

बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतो का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा है। बिहार में पिछले 15 दिनों के अंदर 41 से ज़्यादा मौते हो चुकी हैं। ज़हरीली शराब पीने की वजह से बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कई लोगो अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक कहना है कि पिछले दो दिनों में जिले के मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Bihar, alcohol, Deaths, eyes

Courtesy: Aaj Tak