Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 14,313 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 549 लोगो ने जान गंवाई है। जबकि 13,543 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,36,41,175 हो गई है। फिलहाल देश में 1,61,055 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.19 फीसदी पर है।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Recovery rate, Deaths, Covid-19

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 12,428 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 12,428 नए मामले सामने आए हैं। यह अक्टूबर 25 को मिले मामलों से दो हज़ार कम है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से  356 लोगों की जान गई है, जबकि 15,951 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,35,83,318 हो गई है। फिलहाल देश में 1,63,816 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.19 फीसदी पर है।

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV Hindi

Old man death

फोटो: Aajtak

मरने से पहले खुदवाई कब्र, फिर किया मौत का इंतजार: उत्तर प्रदेश

एक बुजुर्ग ने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बताया कि उनकी मौत अक्टूबर 22 की दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर होगी। इसके बाद उनकी रुह को निकलता हुए देखने के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों का हुजूम टूट पड़ा। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है, जहां मोहम्मद शफ़ी अपनी मौत का इंतजार करते हुए कब्र खुदवाकर बैठे। हालांकि समय बीतने के बाद भी बुजुर्ग की मौत नहीं हुई तब पुलिस व प्रशासन ने उन्हें समझा बुझा कर घर भेजा।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Human Interest, Human Interest News, Death prediction, Deaths

Courtesy: Hindustan

Corona Virous

फोटो: Time Magazine

बीते 24 घंटो में देश में मिले 16,326 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 16,326 नए मामले सामने आए हैं। यह अक्टूबर 22 को मिले मामलों से 700 केस ज़्यादा है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 666 लोगों की मौत हुई, जबकि 17,667 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,35,32,126 हो गई है। देश में फिलहाल 1,73,728 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.16 फीसदी पर है।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, India, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 18,454 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 18,454 नए मामले सामने आए हैं। यह अक्टूबर 20 को मिले मामलों से 26 फीसदी ज़्यादा है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 160 लोगों की मौत हुई, जबकि 17,561 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,34,95,808 हो गई है। देश में फिलहाल 1,78,831 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.15 फीसदी पर है।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 05:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, India, Deaths, Recovery rate

Courtesy: NDTV NEWS

Tractor trolly

फोटो: TV9 Bharatvarsh

उत्तर प्रदेश के झांसी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी में अक्टूबर 15 को छिरोना माता के दर्शन के लिए जा रहे 32 लोगों में से 11 लोगो की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई है। इस हादसे में चार महिलाओं की हालत भी बहुत गंभीर बनी हुई है। यह सभी लोग मध्य प्रदेश से माता को ज्वार की पहली फसल चढ़ाने आ रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 01:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Jhansi, Madhya Pradesh, Deaths

Courtesy: Dainik Bhaskar

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 16,862 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 16,862 नए मामले सामने आए हैं। यह अक्टूबर 14 को आये मामलों से 11.2 फीसदी कम हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 379 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19,391 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 34,037,592 हो गई है। देश में फिलहाल 2,03,678 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.07 फीसदी पर है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Deaths, India, Recovery rate

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 15,823 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए हैं। यह अक्टूबर 12 को मामलों से ज़्यादा हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 226 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22,844 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 3,40,01,743 हो गई है। देश में फिलहाल 2,07,653 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि रिकवरी रेट 98.06 फीसदी पर है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Deaths, Recovery rate

Courtesy: NDTV news

Air pollution/Who

फोटो: IQ Air

वायु प्रदूषण के कारण विश्व में प्रति मिनट हो रही है 13 मौतें: WHO

डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में प्रति मिनट 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। डब्ल्यूएचओ ने यह रिपोर्ट स्कॉटलैंड स्थित ग्लासगो में हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की अगुवाई में हुई बैठक के दौरान जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए परिवहन, प्रकृति, ऊर्जा और खाद्य प्रणाली सहित कई क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Air Pollution, WHO, Deaths, Climate crisis

Courtesy: Amar Ujala

Covid case

फोटो: The Hans India

बीते 24 घंटो में देश में मिले 26,115 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 26,115 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले सितंबर 20 को आए कोविड मामलों से लगभग चार हज़ार कम हैं। इस दौरान कोरोना से 252 लोगों की जान गई है और 34,469 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 3,35,04,534 हो गई है। देश में फिलहाल 3,09,575 सक्रिय कोरोना मामले हैं, जबकि रिकवरी रेट 97.75 फीसदी बना हुआ है। 

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Recovery rate, Deaths, India

Courtesy: NDTV news