Ankita-Vicky

फोटो: Bihari Voice

अंकिता लोखंडे ने गोल्‍डेन जोड़े में लिए विक्‍की जैन के संग सात फेरे

टीवी जगत फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ दिसंबर 14 को मुंबई के आलीशान होटल में शादी की। शादी के उत्सव में परिवार के सदस्यों, दोस्तों और इंडस्ट्री के सितारों ने भाग लिया। अंकिता लोखड़े ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने चूड़ा और ज्वेलरी के साथ अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 10:55 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TV actor, Wedding Ceremony, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak news

Shabaash Mithu

फोटो: Telegraph India

सामने आई तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिठू' की रिलीज डेट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शाबाश मिठू' को अगले साल फ़रवरी चार को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक होगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू मिताली राज का के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के बाद तापसी पन्नू और मिताली राज दोनों के ही प्रशंसक खुश हैं। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tapsee Pannu, Mithali Raj, Shabaash Mithu, Entertainment

Courtesy: India TV News

Sirivennela Seetharama Sastry

फोटो: The Indian Express

प्रसिद्ध गीतकार सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री का निधन

टॉलीवुड के जाने माने गीतकार सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री का नवंबर 30 को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे फेफड़ों के कैंसर संबंधित जटिलताओं से परेशान थे। हालत जायद बिगड़ने के बाद उन्हें नवंबर 24 को  सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सिरिवेनेला 3000 से अधिक गाने लिख चुके थे। उन्हें 12 बार नंदी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 07:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sirivennela Seetharama Sastry, Death, Entertainment, National

Courtesy: Naya India

अहान शेट्टी की फिल्म "तड़प" का दूसरा ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म "तड़प" का दूसरा ट्रेलर नवंबर 29 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतरिया लीड रोल में नजर आएंगे। अहान शेट्टी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म को मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को दिसंबर तीन को रिलीज किया जाएगा। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ahan Shetty, Film Tadap, trailer release, Entertainment

Courtesy: NDTV News

Mouni Roy

फोटो: StarsUnfolded

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बांध सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज अगले साल जनवरी 27 को शादी कर सकते हैं। हालांकि यह शादी कहां होगी अभी इस पर संशय बना हुआ है। इस शादी के दुबई या इटली में होने की संभावना है। बता दें कि अभी इस शादी को लेकर मौनी या सूरज का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: MOUNI ROY, Suraj Nambiar, Wedding, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak News

फिल्म आरआरआर का "जननी" सॉन्ग हुआ रिलीज

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर का तीसरा गाना नवंबर 26 को रिलीज किया गया है। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। गाना रिलीज होते ही फैंस इसे सुनकर इमोशनल और देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए है। गाने के वीडियो में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दर्शाया गया है। इस गाने को सिंगर एम.एम. करीम और कोरस ने गाया है। इसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर और म्यूजिक एमएम करीम का है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Entertainment, Janani Song, RRR, RRR SONG RELEASE, RRR film Release

Courtesy: TV 9 Bharatvarsh

रिलीज हुआ रणवीर सिंह की फिल्म '83' का टीजर

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '1983' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह ने खुद ट्वीट कर फिल्म के टीजर लॉन्च होने की जानकारी दी। इस फिल्म को दिसंबर 24 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Film 83, teaser released, Ranveer Singh, kapil dev, Entertainment

Courtesy: Twitter

Film Antim

फोटो: ZEE5

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' कल होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम को नवंबर 26 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले और गैंगस्टर के बीच भीषण संघर्ष पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Antim, Salman Khan, film Release, Entertainment

Courtesy: India TV News

Priyanka Chopra

फोटो: Insider

प्रियंका चोपड़ा ने जमकर उड़ाया अपने पति का मज़ाक

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Jonas Brother Family Roast शो में अपने पति का मज़ाक उड़ाते नजर आईं। गौरतलब है कि इस दौरान उनके पति निक जोनस भी शो में मौजूद थे। इस शो में उन्होंने अपने पति को बच्चा तक कह डाला। प्रियंका ने शो के दौरान अपने और निक के बीच तलाक की खबरों को भी खारिज कर दिया। बता दें कि हाल ही में दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Priyanka Chopra, Nick Jonas, Entertainment

Courtesy: zee news Hindi

Kamal Haasan

फोटो: Forbes India

कोरोना से संक्रमित हुए अभिनेता कमल हासन

बॉलीवुड अभिनेता कमल हासन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वो हाल ही में यूएस यात्रा से लौटे हैं। यूएस से लौटने के बाद से ही उन्हें हल्की खांसी की शिकायत थी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। फिलहाल देश भर में उनके तमाम प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 05:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kamal Haasan, Coronavirus, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak News