Cheese

फ़ोटो: Healthline

चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर

चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ऐसे में चीज उन लोगों के लिए फायदेमंद है ऐसी डाइट का पालन कर रहें हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना है। सेट्चूरेटिड फैट और सोडियम होता है, जिसकी शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना 40 ग्राम चीज खाने से दिल स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है। 

बुध, 06 जुलाई 2022 - 08:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: cheese, calcium, Diet, Health

Courtesy: Amar ujala

Hemoglobin

फोटो:Healthshots

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में कारगर हैं ये फल और सब्जियां

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने लगती है। खानपान की कमी के कारण हीमोग्लोबिन कम होता है। इसे बढ़ाने के लिए डाइट में सेब और अनार जैसे फलों को शामिल करना चाहिए। खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर का सेवन करने से भी लाभ होता है। पालक व अन्य हरी सब्जियां भी हीमोग्लोबिन बढ़ाने में लाभदायक होती है। सीड्स और नट्स भी शामिल करने चाहिए।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: Hemoglobin, Health, health care, Diet

Courtesy: News 18 Hindi

Strawberry

फ़ोटो: ABC News

स्ट्रॉबेरी खाने से दिल को मिलती है मजबूती, कई बीमारियां होती हैं दूर

स्ट्रॉबेरी फल देखने में जितना आकर्षक होता है, खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 53 कैलोरीज, 1 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम डाइटरी फाइबर, 27 मिलीग्राम कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में नाइट्रेट नामक तत्व होता है, जो हार्ट की सेहत को दुरुस्त रख सकता है। दिल की बीमारियों में एक हफ्ते में स्ट्रॉबेरी खाने से ही काफी अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Strawberry, protien, Health, Nitrate

Courtesy: News18

Apple

फ़ोटो: FirstPost

एपल की अपकमिंग स्मार्टवॉच में बुखार मापने की मिल सकती है सुविधा

एपल की अपकमिंग स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि Apple Watch Series 8 के साथ थर्मोमीटर का भी सपोर्ट मिलेगा यानी एपल वॉच सीरीज 8 बुखार के बारे में भी जानकारी दे सकेगी। हेल्थ फीचर के तौर पर एपल की इस वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्लीप ट्रैकिंग के साथ ब्लड शुगर जांचने की भी सुविधा मिल सकती है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 07:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, Smartwatch, Series8, Health, Tempreture

Courtesy: Hindustan

Karanda

फ़ोटो: Indian Express

करौंदे सेहत के लिए फायदेमंद, दिल की बीमारियों में रामबाण

करौंदे सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता हैं यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इससे कॉलेस्ट्रल कम होता है और दिमाग भी तेज होता है। साथ ही साथ डायबिटीज, दिल की बीमारी, यूरिन इनफेंक्शन और कैलोरी बर्न करने में भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इसका जूस भी काफी फायदेमंद होता है। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Karaunda, Health, heart, Diabetes

Courtesy: Hindustan

Bone Health

फ़ोटो: HealthShots

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खाएं ये चीजें, डाइट में रोजना करें शामिल

हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। यह हमारे शरीर के दिल और फेफड़ों और बाकि हिस्सो की रक्षा करती हैं। इसलिए हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स हो ताकि हम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को मेंटेन करके रख सकें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए मखाना, खजूर, दूध और दही को अपने खान पान में अवश्य शामिल करना चाहिए

सोम, 27 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bone, Health, Makhana, Milk, Curd

Courtesy: Zee News

Mango leaves

फ़ोटो: Amazon

आम की पत्तियां अद्भुत लाभों से भरपूर, डाइबिटीज को करती है कंट्रोल

आम की पत्तियां भी अद्भुत लाभों से भरपूर होती है। आम की पत्तियों में फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन होती है, जो डायबिटीज में फायदेमंद होती है। आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं क्योंकि इन फ्लेवोनॉयड्स और फिनोल की उच्च मात्रा होती है। आम की पत्तियों में एंटीमिक्राबियल गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होते हैं।

शनि, 25 जून 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mango, mango leaves, Health, Diabetes

Courtesy: India Tv

Boil Egg

फ़ोटो: Grateful

उबले अंडे को खाने के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, मात्रा में खाने की सलाह

उबले अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। मांसपेशियों की ताकत में सुधार से लेकर संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद करने तक प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। जरूरत से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है, हालांकि सीमित मात्रा में बॉयल्ड एग खाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। 

शनि, 25 जून 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: egg, Boil, Health, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

Junk Food

फ़ोटो: The Gaurdian

जंक फूड से बच्चे हो रहे मोटापे के शिकार, हेल्दी फ़ूड की आदत डालना जरूरी

जंक फूड बच्चों की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज होती है। घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले पैकेट बंद चिप्स की मांग करते हैं। ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसीलिए बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है।

गुरु, 23 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Junk Food, Packet Chips, Health, Weight Gain

Courtesy: News18

Air Conditioner

फोटो: Navyug Sandesh

घंटों एसी में बैठना है सेहत के लिए नुकसानदेह

ऐसी में घंटों के लिए बैठना व्यक्ति के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। लगातार एसी में बैठे से सिक बिल्डिंग सिंड्रोम का खतरा बढ़ता है। सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, सूखी खांसी, थकान ,सुगंध के प्रति संवेदनशीलता और चक्कर आना या जी मिचलाना जैसे लक्षण मुख्य होते है। अधिक एसी में रहने से स्किन और बालों को भी नुकसान होता है। शरीर में डिहाइड्रेशन के साथ अस्थमा का खतरा बढ़ाता है।

गुरु, 23 जून 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Air Conditioner, health care, Health

Courtesy: News 18 Hindi