Uttarakhand Rained

फोटो: India.com

केदारनाथ धाम में ख़राब मौसम के कारण लगायी गयी हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक: उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज बारिश होने के कारण मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं तो वहीं केदारनाथ धाम में भी आज बारिश हुई। बारिश के चलते आज केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की दस्तक के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। 

रवि, 19 जून 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Heavy Rain, kedarnath dham, Helicopter Service

Courtesy: Latestly News

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम में बाढ़ के कारण हुई 54 मौतें, कई ट्रेने रद्द

असम में पिछले की दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। असम एएसडीएमए के अनुसार, जून 17 को असम में बाढ़ के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा, असम के होजइ जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीज़न के अंतर्गत जमुनामुख और जुगिजान के मध्य कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या डाइवर्ट कर दिया गया है। 

शनि, 18 जून 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, died, Heavy Rain, RAILWAYS

Courtesy: Jagran News

Assam Floods

फोटो: DNA India

आईएमडी ने की असम में और बारिश की भविष्यवाणी , खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र

बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में दो और दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, "16 से 18 जून तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।"

शुक्र, 17 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, weather forecast, Heavy Rain, brahmaputra

Courtesy: The News Ocean

Heavy Rainfall

फोटो: Jansatta

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज के साथ छींटे

दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। सुबह हुई बारिश ने तापमान को 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ला दिया। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) नई दिल्ली ने आज दिल्ली और एनसीआर के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। RWFC ने एक ट्वीट में कहा, दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों और… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi ncr, Heavy Rain, thunderstorms, national capital

Courtesy: Hindi Khabar

Weather

फ़ोटो: NDTV

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को साल की पहली मानसून बारिश के लिए जून के अंत तक का इंतजार करना होगा। IMD ने जून 2 को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

गुरु, 02 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Kerala, Delhi, Heavy Rain

Courtesy: Jagran

South West monsoon

फ़ोटो: Indian express

जल्द ही पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे सकता है साउथ वेस्ट मॉनसून

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काइमेट ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वोत्तर भारत में साउथ वेस्ट मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में मॉनसून के असर से बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार तेज़ बारिश के चलते क्षेत्र के अन्य हिस्सों की तुलना में निचला असम और मेघालय क्षेत्र प्रभावित होगा। वहीं,इस मॉनसून की बारिश जल निकायों के स्तर को बढ़ाने की बारिश होगी।

गुरु, 02 जून 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: South West monsoon, Northeast India, Heavy Rain, Flood

Courtesy: News18hindi

Weather Update

फ़ोटो: Amar Ujala

दिल्ली में तेज आंधी के साथ हुई जबदस्त बारिश, कई जगहों पर यातायात प्रभावित

राजधानी दिल्ली में कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी / घंटा की गति से तेज हवाएं चलने के साथ जोरदार बारिश हुई। दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।

सोम, 30 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Heavy Rain, Thunderstorm, WEATHER

Courtesy: News18

China

फ़ोटो: Reuters

चीन में मूसलाधार बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 15 लोगों की मौत, 3 लापता

दक्षिणी चीन में भारी बारिश और बाढ़ से काफी तबाही हुई है। यहां मूसलाधार बारिश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी चीन में लगभग 1,200 किलोमीटर दूर युन्नान प्रांत में 3 लोगों के लापता होने की खबर भी मिली। चीन के पूर्वी तट के पास बसे फुजियान में एक फैक्ट्री बाढ़ के चलते ढह गई। यहां बचाव दल को 5 लोगों की लाशें मिलीं। भूस्खलन की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई।

शनि, 28 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Heavy Rain, Fujian, died

Courtesy: Hindustan

Heavy Rainfall In Bihar

फोटो: News 18

भारी बारिश से 33 लोगों की मौत; सीएम ने दी 4 लाख रुपये की राहत: बिहार

बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश  और आंधी-तूफान से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मई 20 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनि, 21 मई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Patna, lightning, KILLED, Heavy Rain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Heavy Rainfall

फोटो: India.com

केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की जिले में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

केंद्रीय मौसम विभाग (सीएमडी) द्वारा अप्रैल 12 को केरल के इडुक्की जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। सीएमडी ने जिले में अगले 24 घंटों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। सीएमडी ने तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बने एक चक्रवात के प्रभाव के कारण भारी बारिश की आशंका जताई है। केरल में पिछले एक सप्ताह से विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: orange alert, Heavy Rain, Idukki

Courtesy: The Print