ISRO Gaganyaan Mission

फोटो: DNA India

गगनयान मिशन की डेडलाइन को देखते हुए इसरो में किए गए कुछ बड़े बदलाव

इस वर्ष के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले मानव रहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण करेगा, मगर मिशन में हो रही देरी के कारण इसरो ने मिशन की संख्या को 16 से घटाकर पांच कर दिया है ताकि इसे समय पर भेजा जा सके। इसके तहत पृथ्वी पर निगरानी रखने वाले दो सैटेलाइट, एक नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस मिशन में दो सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए नए लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: ISRO, satellites, ISRO Mission, Satellite Mission, Gaganyaan

Courtesy: News 18 Hindi

Gaganyaan Mission

फोटो: Mint

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी करेगी भारत के गगनयान मिशन में सहयोग

भारत के गगनयान मिशन में कोकोस किलिंग द्वीप से डेटा रिले उपसर्ग की निगरानी करने में ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी भारत का सहयोग करेगी। सितम्बर 13 को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया अंतरिक्ष एजेंसी के उप प्रमुख एंथनी मर्फेट ने यह बात कही है। बता दें कि भारत के गगनयान अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य तीन भारतीयों को पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जाना है। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mars Space Mission, Gaganyaan, ISRO, India - Australia Relations

Courtesy: Hindustan

ISRO Chairman

फोटो: Decan Herald

अंतरिक्ष में जीवाणु विकास पर नजर रखने हेतु ISRO ने विकसित किया उपकरण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में सहायक होगा। बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह उपकरण बिना मानवीय दखल के जीवाणु के विकास पर नजर रखने तथा कठोर पर्यावरण में उसके व्यवहार के बारे में जानकारी देने में सक्षम होगा। जिसमें एलईडी और फोटोडायोड सेंसर द्वारा जीवाणु विकास पर नजर रखी जाएगी।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: ISRO, IISC, sensor, Space

Courtesy: Jagran News

Satellite eos 3 mission has been failed

फोटो: Indiatimes.com

इसरो का सैटेलाइट EOS-03 मिशन इंजन की खराबी के कारण विफल

भारत की सबसे तेज़ आंख कहे जाने वाले इसरो के सैटेलाइट EOS-03 को अगस्त 12 की सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F10 के ज़रिए लॉन्च किया गया। पहले दो चरण तो सफल रहे, लेकिन आखिरी चरण में इसके क्रायोजेनिक इंजन में खराबी आ गई, जिससे इसरो का एक महत्वपूर्ण मिशन असफल रहा। इसे अंतरिक्ष से धरती के बड़े हिस्से की निगरानी के लिए भेजा जा रहा था।

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 10:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: ISRO, satellites, Technology, Satellite Launch

Courtesy: Amar Ujala News

ISRO

फोटो: TechGig

अगस्त 12 को लॉन्च किया जाएगा जियो इमेजिंग सैटेलाइट जीआईसैट-1

इसरो अगस्त 12 को श्रीहरिकोटा से जियो इमेजिंग सैटेलाइट जीआईसैट-1 का प्रक्षेपण करेगा। इसे सुबह 5:43 पर जीएसएलवी-एफ10 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसे पिछले साल मार्च पांच को ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन इससे ठीक पहले हुए प्रक्षेपण में हुई गड़बड़ी के कारण इसे टाल दिया गया था। इससे पहले इसरो ने इसी वर्ष फ़रवरी 28 को पीएसएलवी-सी51 मिशन के जरिए ब्राजील की सैटेलाइट एमेजोनिया-1 को अंतरिक्ष में भेजा था। 

रवि, 11 जुलाई 2021 - 10:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: ISRO, Sriharikota, Geo imaging Satellite, Technology, National

Courtesy: Amarujala News

ISRO made oxygen concentrators

फोटो: News Daily India

इसरो ने किया स्वदेशी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण

इसरो ने श्वास नामक स्वदेशी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण किया है। इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को बनाया है। यह कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले व्यक्ति को 95 प्रतिशत ऑक्सीजन प्रदान करेगा। इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खास बात ये है कि यह एक मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन देने में सक्षम है, और इससे एक साथ दो मरीजों का उपचार किया जा सकता है।

बुध, 19 मई 2021 - 04:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: ISRO, Oxygen Concentrators, Made in India, Coronavirus

Courtesy: Abp Live

Isro gsat

फ़ोटो: Mashable india

तकनीकी कारणों के चलते सेटेलाइट जीसैट-1 के लांच कार्यक्रम में तब्दीली

कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसरो के जिओ इमेजिंग सेटेलाइट जीसैट-1 के लांच कार्यक्रम में तब्दीली कर दी गई है। मार्च 28 के दिन तय की गई लांच कार्यक्रम की तारीख को अब अप्रैल 18 तय किया गया है।  इसरो के सूत्र ने कहा, "सेटेलाइट के साथ मामूली दिक्कत है। अब हम इसे 18 अप्रैल को लांच करने की योजना बना रहे हैं।" बता दें कि जिसैट को वर्ष 2020 के मार्च में ही लांच किया जाना था लेकिन उस समय भी तकनीकी कारणों के चलते इसे रोका गया था।

शनि, 27 मार्च 2021 - 11:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: ISRO, satellites, new launch

Courtesy: Punjab kesari

Space Training

फोटो: Space.com

रूस में सभी अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग पूरी, अगले साल उड़ान भरने को तैयार गगनयान

भारत के चार अंतरिक्ष यात्रियों का गगनयान कार्यक्रम के तहत रूस में चल रहा प्रक्षिक्षण पूरा होने वाला है, इसके बाद इन सभी यात्रियों को गगनयान के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस शुरुआती दौर के प्रशिक्षण में सभी अंतरिक्ष यात्रियों को कैसे अंतरिक्ष यान में जिंदा रहना है ये सिखाया गया है। मिशन गगनयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास परियोजनाओं में से एक भारत का मानव युक्त अंतरिक्षयान है। इस परियोजना की लागत करीब 10,000 करोड़ रुपये है। 

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:20 PM / by Shruti

Tags: ISRO, Astronaut, Space Training, Gaganyaan, India

Isro

फ़ोटो: Getty Images

वर्ष 2021 में 14 नए मिशन लांच करेगा इसरो, पहला मानवरहित मिशन भी है शामिल

वर्ष 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष के 14 नए मिशन लॉन्च करेगा जिसमें स्पेस एजेंसी का पहला मानवरहित मिशन भी शामिल है। इस बात की जानकारी इसरो के चेयरमैन के सीवन ने फरवरी 28 के दिन ब्राजील के अमेजोनिया-1 समेत 19 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए दी। सीवन ने कहा है कि हम करीब 14 मिशन इस साल लॉन्च करेंगे जिनमें से सात लॉन्च व्हीकल मिशन एवं छह सैटेलाइट मिशन होंगे। इसके साथ ही साल के अंत में इसरो पहला… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ISRO, K Sivan, India, satellites

Courtesy: Amarujala News

ISRO pslv c51

फ़ोटो: The Financial Express

ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किए अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह

2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल की है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 को लॉन्च किया है।  PSLV-C51 अपने साथ अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है। पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। अमेजोनिया-1 चार साल तक डाटा भेजता रहेगा एवं  अमेजन… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 11:24 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: ISRO, Brazil, Rocket, PSLV-C51

Courtesy: Aajtak