Payal Rohatgi

फोटो: Hindustan Times

शादी से पहले पायल ने दिखाई अपनी मेहंदी की तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने मंगेतर संग्राम सिंह के साथ जुलाई नौ को शादी के बंधन में बंधेंगी। पायल के घर पर ही मेहंदी सेरेमनी होस्ट की गई, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ब्राइट पिंक और नारंगी रंग के बांधनी स्टाइल सलवार सूट में पायल ने मेहंदी के साथ स्माइल देते हुए पोज किया। पायल ने फोटोज में अपनी मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट किए है। शादी के बाद जुलाई 14 को कपल दिल्ली में रिसेप्शन देगा।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 05:42 PM / by रितिका

Tags: Payal Rohatgi, sangram singh, Marriage, Wedding

Courtesy: Zee News

Bhagwant Man

फोटो: India Today

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा शादी समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: bhagwant man, CM, Punjab, Marriage, Chandigarh

Courtesy: News18

prabhas

फोटो: Hindustan Times

प्रभास की शादी को लेकर एक्टर के अंकल कृष्णम राजू ने किया ऐलान

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार प्रभास की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। माना जा रहा है कि प्रभास अब शादी के लिए तैयार हैं और शारी करने की योजना भी बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रभास के अंकल कृष्णम राजू जल्द ही इस संबंध में कोई घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अबतक 42 वर्षीय प्रभास की शादी को लेकर परिवार से कोई जानकारी नहीं मिली है।

शनि, 11 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Prabhas, Indian Actor, Marriage, Wedding

Courtesy: News18 Hindi

Deepak chahar and Jaya bhardwaj

फ़ोटो: Janbharat

जया भारद्वाज संग शादी के बंधन में बंधे भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज संग जून 1 की शाम आगरा के फाइव स्टार होटल "जेपी पैलेस" में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इससे पहले मई 31 की शाम दीपक और जया की मेंहदी और संगीत के रस्म की तस्वीरें भी सामने आई थी। वहीं, जानकारी है कि शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल में होगा।

गुरु, 02 जून 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: jaya bhardwaj, Deepak Chahar, Marriage, Indian Cricket Team

Courtesy: Live hindustan

Katherine brunt and nat sciver

फ़ोटो: DNA India

5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटरों ने रचाई शादी

5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों लंबे समय तक साथ में क्रिकेट भी खेलती रही है और इन्होंने अपने रिलेशनशिप की घोषणा वर्ष 2017 में की थी। जानकारी यह भी है कि दोनों क्रिकेटर वर्ष 2020 में ही शादी के बंधन में बंधना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।

मंगल, 31 मई 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Katherine brunt, nut saiwar, Marriage

Courtesy: Zeenews

Hansal Mehta and safina hussain

फ़ोटो: Slasat.com

17 साल के रिलेशन के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंधे हंसल मेहता

जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी पार्टनर सफीना हुसैन से आखिरकार शादी कर ली है। दरअसल मेहता सफिना के साथ बीते 17 सालों से रिलेशनशिप में थे और उनके 2 बेटे भी है। शादी की जानकारी हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जिसके बाद अभिनेता राजकुमार राव, मनोज वाजपाई, प्रतीक गांधी व अन्य ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दी।

गुरु, 26 मई 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: hansal Mehta, safina hussain, Marriage

Courtesy: Indiatv

Kanika Kapoor

फ़ोटो: Aajtak

मई 20 के दिन शादी के बंधन में बंधेगी कनिका कपूर

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर मई 20 के दिन अपने बॉयफ्रेंड गौतम के संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं, कनिका ने शादी से पहले बैचलरेट पार्टी की है और सोशल मीडिया पर उनकी प्री वेडिंग फंक्शन व गर्ल गैंग के साथ की गई मस्ती की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह कनिका की दूसरी शादी है और इससे वे काफी खुश है।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kanika Kapoor, Marriage, playback singer

Courtesy: News18hindi

Marriage gift

फ़ोटो: Twitter

महंगाई की मार: दोस्त को शादी में गिफ्ट किया नींबू

गुजरात के राजकोट के धोराजी शहर से एक हास्यास्पद मामला सामने आया है जिसमें शादी के गिफ्ट में दूल्हे के दोस्त ने उसे नींबू गिफ्ट किए है। नींबू गिफ्ट करने वाले दूल्हे के दोस्त दिनेश ने बताया -"इस समय राज्य और देश में नींबू की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए मैंने नींबू भेंट किए हैं।" दरअसल महंगाई के बढ़ने से नींबू 10 रुपए का एक नग बिक रहा है।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Marriage, Gujarat, LEMON, gift

Courtesy: Live hindustan

Fight

फोटो: Zee News

दूसरी शादी कर रहा था शख्स, अचानक पहुंची पहली पत्नी और कर दी पिटाई

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हो रही एक शादी में अचानक बवाल हो गया, क्योंकि शादी में दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई। यहां पहुंचकर उसने दूल्हे की चप्पल से पिटाई कर दी। दरअसल महिला ने दावा किया है कि वो दूल्हे की पहली पत्नी है और दूल्हा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी करता है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत शादी को रुकवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 04:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Marriage, Wife, fight

Courtesy: Zeenews

alia bhat and ranbir kapoor

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के ताज पैलेस में देंगे रिसेप्शन

बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की अप्रैल 14 को होने वाली शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में अप्रैल 17 को रिसेप्शन पार्टी देंगे, जो बेहद आलीशान होने वाली है। इसमें बॉलीवुड के सितारे शिरकत करेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Alia Bhat, Ranbir Kapoor, Marriage

Courtesy: AajTak News