Mizoram

फोटोः Dailynews

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दल आज करेंगे मिजोरम का दौरा

मिजोरम में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से केंद्र सरकार चिंतित है। इस संबंध में केंद्रीय दल राज्य के सभी जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ अक्टूबर 7 को डिजिटल बैठक करेगा। इसके साथ ही डॉ. विनीता गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के महामारी विज्ञान विशेषज्ञों का दल आज भारत-म्यांमा सीमा का दौरा करेगा। इस सीमा पर स्थित चम्पाई में पड़ोसी देश से आए हजारों शरणार्थी रुके हैं। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Mizoram, Coronavirus, Covid-19, National

Courtesy: ndtv news

Mizoram Covid cases

फोटो: Zee News

मिजोरम में बढ़ते कोरोना मामलों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

केरल के बाद पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की सलाहकार महामारी विज्ञानी डॉ विनीता गुप्ता की अगुवाई में,चार सदस्यीय केंद्रीय दल को हालात का जायजा लेने के लिए अक्टूबर पांच को आइजोल भेजा दिया है। इससे पहले मिजोरम में अक्टूबर पांच को कोरोना के 1,681 नए मामले सामने आए थे।

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 01:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Covid-19, Corona Crisis, Mizoram, NCDC

Courtesy: Hindustan NEWS

Assam-Mizoram border

फोटोः The New Indian Express

असम-मिजोरम सीमा पर एक बार फिर बनी तनाव की स्थिति

असम-मिजोरम सीमा से सटे हेलकांडी जिले के साहेबमारा एलपी प्रार्थमिक विध्यालय में अगस्त 13 की रात कुछ लोगो द्वारा एक बम धमाका किया गया। पुलिस के अनुसार यह हमला ग्रेनेड द्वारा किया गया था पर इस हमले में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। असम-मिजोरम सीमा से सटे इलाके में बम धमाके के बाद दोनों राज्यों में तनाव फिर से बढ़ सकता है। 

शनि, 14 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Assam, Mizoram, bomb blast, Primary Schools

People to get limited fuel in Mizoram

फोटो: The Statesman

मिजोरम में वाहनों को सीमित मात्रा में ही मिलेगा ईंधन

असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद से नेशनल हाईवे 306 बंद है, जिससे मिजोरम में ईंधन की कमी हो गई है। ऐसे में मिजोरम सरकार ने लोगों को एक सीमित मात्रा में ही ईंधन देने का फैसला किया है। मिजोरम सरकार कर इस फैसले के तहत बाइक को पांच, कार को 10 और 12 और आठ पहिया वाहनों को 50 लीटर तेल ही दिया जा सकेगा। ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए कंटेनर में तेल देने पर भी रोक लगाई गई है। 

रवि, 08 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Mizoram, Fuel Crisis, politics

Courtesy: Zee News Hindi

F.I.R launched against Himanta  biswa sarma

फ़ोटो: India Today

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

असम और मिज़ोरम में हो रहे सीमा विवाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में छह बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। यह मामला मिजोरम के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इससे पहले असम पुलिस ने कुछ सांसदो को भी समन जारी किया था। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी जिसके बाद अब विवाद थमता नज़र आ रहा है।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 03:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Hemant biswa sarma, asam, Mizoram, FIR

Courtesy: NDTV News

Union Home Ministry

फोटो: India Tv Hindi

 केंद्रीय गृह सचिव ने ली असम और मिजोरम सीमा विवाद पर ताजा स्थिति की जानकारी

गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में जुलाई 27 को असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों की बैठक हुई। यह बैठक दो घंटे तक चली। गृह सचिव की अध्यक्षता में दोनों राज्य सरकारें तटस्थ बल की तैनाती पर सहमत हो गई हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-306 के साथ असम-मिजोरम सीमा पर हिेसा प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 08:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Mizoram, Assam, North East India, violence

Courtesy: Amar Ujala News

Assam CM

फोटो: News Track

असम-मिजोरम हिंसा के बाद हेमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव जारी है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने आरोप लगाया कि मिजोरम रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में कब्जा करने की कोशिश कर रहा है जिसे वह नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने मीडिया से कहा कि जब फायरिंग हो रही थी, मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार कॉल किया, उन्होंने सॉरी कहा और मुझे बातचीत के लिए आइजोल बुलाया।

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 06:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: asam, Mizoram, Assam Chief Minister, North East India

Courtesy: NBT News

Lockdown

फोटो: TV9 Bharatvarsh

कोरोना मामलों के मद्देनज़र मिजोरम राज्य सरकार ने लागू किया 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन

मिजोरम में बढ़ते सकारात्मक कोरोना मामलों को देखते हुए मिज़ोरम सरकार ने 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया है, जो कि जुलाई 18  से जुलाई 24 की रात तक लागू रहेगा। हालांकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट भी दी गई है। इस दौरान गिरजाघरों में सुबह की प्रार्थना सभा, शादी समारोह, अंतिम संस्कार, वर्षगांठ समारोह, राजनीतिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकते हैं।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mizoram, Covid-19, Lockdown, Noval corona virus

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Minister seen mopping the hospital floor

फोटो: NixonJoseph1708 Twitter

अस्पताल की फर्श साफ़ करते दिखे मिज़ोरम के मंत्री आर लालज़िरलैना

सोशल मीडिया पर मिजोरम के बिजली विभाग मंत्री आर लालज़िरलैना का एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो ज़ोरम मेडिकल कॉलेज के फर्श की सफाई करते दिख रहे हैं। इस अस्पताल में उनकी पत्नी और बेटे के साथ उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है। पीटीआई-भाषा को उन्होंने ने बताया कि "फर्श पोंछने के पीछे मेरा मकसद नर्सों या डॉक्टरों को शर्मिंदा करना नहीं था, बल्कि मैं दूसरों को शिक्षित और नेतृत्व करना चाहता हूं।"

शनि, 15 मई 2021 - 12:01 PM / by Shruti

Tags: Mizoram, Mizoram minister, R Lalzirlaina, moping, corona positive

Courtesy: Times Now News

Richter scale file image

फोटो: The Statesman

मिजोरम में महसूस किए गए 3.7 तीव्रता के झटके

मिजोरम में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र लुंगलेई क्षेत्र था। अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। यह भूकंप सुबह 09:03 मिनट पर आया था। इससे पहले मई 08 को भी हिमाचल के धर्मशाला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई थी।

रवि, 09 मई 2021 - 02:55 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Earthquake, Mizoram, Himachal Pradesh, Richter Scale

Courtesy: Jagran News