Oxygen on moon

फोटो: The Week UK

चांद पर मौजूद ऑक्सीजन से 800 करोड़ लोग एक लाख साल तक ले सकते हैं सांस

चांद पर जीवन की खोज के दौरान जानकारी मिली है कि चांद पर ऑक्सीजन का इतना भण्डार है कि 800 करोड़ लोग एक लाख साल तक उससे सांस ले सकते हैं। यह दावा ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी (ASA) और नासा ने किया है। हालांकि यह ऑक्सीजन चांद पर गैसीय रूप में नही बल्कि वहां मौजूद पत्थरों में दबा हुआ है। ASA का कहना है कि अगर पत्थरो से ऑक्सीजन को अलग करे तो बहुत ऑक्सीजन मिलेगा।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 11:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: moon, NASA, ASA, oxygen

Courtesy: Aajtak News

Asteroids

फोटो: Jagran

सितंबर 9 की रात पृथ्वी के नजदीक आएगा विशाल एस्टेरॉइड, चांद से भी कम होगी दूरी

अंतरिक्ष में अनोखी घटनाओं का होना आम है, लेकिन सितंबर 9 की रात एक बहुत बड़ा एस्टेरॉइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आ रहा है। आमतौर पर एस्टेरॉइड पृथ्वी और चांद से 10 गुना से भी अधिक दूर होता है, लेकिन सितंबर 9 को ये एस्टेरॉइड पृथ्वी से सिर्फ 3 लाख 66 हजार किमी की दूरी पर होगा, जो 3 लाख 84 हजार किमी दूर मौजूद चंद्रमा से भी कम दूरी है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asteroid, Earth, moon, Space

Courtesy: Amar Ujala

Saturn like moon

फोटो: Pinterest

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शनि की तरह दिखने वाले चांद की फोटो

इन दिनों सोशल मीडिया पर चांद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर यह कहना मुश्किल है कि, वो चांद है या शनि। यह तस्वीर दो साल पहले ग्वाटेमाला के फ्रांसिस्को सोजुएल ने अपने कैमरे में कैद की थी। सोजुएल ने चांद के शनि की तरह दिखने का कारण विज्ञान का बताया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा भ्रम वास्तव में सिरोस्ट्रेटस क्लाउड नामक किसी चीज के कारण होता है, जो बर्फ के क्रिस्टल से बना होता है।… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: moon, Saturn, San Francisco, Viral Photo

Courtesy: NDTV Hindi

Prathamesh clicked one of the clearest picture of moon

फोटो: ANI

16 साल के लड़के ने खींची चांद की बेहद साफ और रंगीन तस्वीरें

पुणे का रहने वाले 16 साल के प्रथमेश जाजू द्वारा खींची गयी चांद की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है। प्रथमेश ने अब तक 186 गीगाबाइट डेटा का इस्तेमाल कर चाँद की 50 हजार से ज्यादा तस्वीरें खींची है, जो बेहद साफ और रंगीन तस्वीरें हैं। ऐस्ट्रोफ़ोटोग्राफी के शौक़ीन… read-more

गुरु, 20 मई 2021 - 02:22 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: moon, Science, Social Media, Viral Photo

Courtesy: NDTV HINDI

Red moon

फोटो: Universe Today

साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा मई 26 को

साल 2021 का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई 26 को पड़ेगा, यह चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 7 मिनट तक रहने वाला है। इस चंद्रग्रहण के बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण मई 16, 2022 को नज़र आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के रूप में महज 5 मिनट के लिए ही दिखाई देने वाला है। सूर्य की रौशनी से उत्पन्न पृथ्वी की छाया जब चांद को ढकती है तो उस छाया के बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा कहते हैं।

मंगल, 18 मई 2021 - 02:42 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: solar eclipse, Lunar Eclipse, The Sun, moon

Courtesy: Gadget 360

Vijay katheria

फ़ोटो: Aajtak

पिता ने तोहफे के रूप में बेटी के लिए चांद पर खरीदी ज़मीन

सूरत में कांच के नामचीन व्यापारी विजय कथेरिया ने अपनी बेटी को अनोखा तोहफ़ा देते हुए उसके लिए चांद पर 1 एकड़ ज़मीन खरीदी है। ज़मीन खरीदने को लेकर विजय ने न्यूयॉर्क इंटरनेशनल लूनार लैंड रजिस्ट्री कंपनी को ईमेल भेजा था, जिसके बाद कंपनी ने आवेदन को स्वीकार कर लिया है। विजय का कहना है कि दो पहले पहले उनकी बेटी "नित्या" जन्मी थी और तभी उन्होंने कुछ इस तरह का तोहफा देने की सोची थी। बता दें कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजय को ज़मीन के कागजात… read-more

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 10:22 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay katheriya, moon, gift, New born

Courtesy: Aajtak

Blue moon

फोटो: Google

अक्टूबर में दूसरी बार नज़र आएगा दुर्लभ ब्लू मून का नजारा

इस महीने मे दूसरी बार दुर्लभ पूर्णिमा देखने को मिलेगी। अक्टूबर महीने मे दूसरी बार अक्टूबर 31 को दुर्लभ पूर्ण चन्द्र के दर्शन हो सकेंगे। ब्लू मून एक महीने में पड़ने वाली दूसरी पूर्णिमा को कहते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही होता है। इस साल अक्टूबर  महीने मे यह दुर्लभ दर्शन करने का मौका आया है। इस महीने की पहली पूर्णिमा 1 और दूसरी 31 अक्टूबर को है । पिछली बार साल 2018 मे ये ब्लू मून की घटना हुई थी, वहीं अगली बार ऐसा साल 2023 अगस्त मे होना है।

read-more

शनि, 31 अक्टूबर 2020 - 12:23 PM / by तूलिका स्वाति

Tags: moon, Blue Moon, October

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Moon Surface

फोटो: News18.com

वैज्ञानिको ने की चंद्रमा की सतह पर पानी होनी की पुष्टि

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर पानी के मौजूद होने की बात की पुष्टि कर दी है। अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थानों ने नासा का डाटा का उपयोग करते हुए क्लेवियस क्रेटर पानी के अणुओं (H2O) की खोज कर ली है। हवाई यूनिवर्सिटी की प्रमुख अध्ययनकर्ता केसी होनीबॉल ने कहा है कि, ''पानी की बहुत कम मात्रा का पता चला है लेकिन यह खोज नये प्रश्न उत्पन्न करती है कि पानी का सृजन कैसे हुआ।''

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 06:38 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: NASA, NASA ASTRONAUTS, moon

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Mining On Moon

फोटोः Moneycontrol

NASA माइनिंग कम्पनियों की तलाश में, चाँद पर करना चाहती है खुदाई

नासा जल्द ही एक टेंडर निकालने वाला है जिसमें वह ऐसी माइनिंग कंपनी खोज रहा है जो NASA को चाँद की सतह से मिट्टी, चट्टानें व कुछ खनिज लाकर दे सके। NASA का यह प्रयास है कि वो अपनी इस कोशिश के द्वारा आकाशगंगा से खनिज प्राप्त करने की इच्छा को क़ानूनी रूप से पूरा कर सके, जिससे भविष्य में चाँद की सतह से बर्फ, हीलियम व अन्य खनिज पदार्थों… read-more

रवि, 13 सितंबर 2020 - 08:03 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: NASA, Mining on Moon, moon

Courtesy: DAINIK BHASKAR