Benelli TRK 251

फोटो: Autos MaxAbout

भारत में लॉन्च हुई दमदार लुक वाली Benelli TRK 251 बाइक

Benelli TRK 251 बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2.51 लाख रुपए रखी गई है। यह Benelli की सबसे किफायती एडवेंचर बाइक है। इसमें 250 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। इसका लुक भी बेहद आकर्षक है। इसमें 18 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसे तीन रंगों के विकल्प में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी हैं और डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 07:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Benelli, Beenelli TRK 251, new launch, Automobile

Courtesy: Zee News Hindi

Asus Chromebook CX1101

फोटो: Firstpost

भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX1101लैपटॉप

भारत में Asus Chromebook CX1101 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। इस लैपटॉप में चार जीबी रैम और और 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। दिसंबर 15 से इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। इसमें Intel Celeron N4020 डुअल कोर-प्रोसेसर, एचडी कैमरा, स्टीरियो लाउड स्पीकर दिया गया है। दिसंबर 15 से दिसंबर 21 तक इनट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 18,990 इसे रुपए में बेंचा जाएगा। 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Asus Chromebook CX1101, Asus, new launch, Technology

Courtesy: Aaj Tak News

Tecno Spark 8T

फोटो: NDTV

दिसंबर 15 को लॉन्च होगा Tecno Spark 8T स्मार्टफोन

Tecno अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8T दिसंबर 15 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसकी प्री-बुकिंग Amazon पर 12 बजे से की जाएगी। इसमें 6.6-इंच का FullHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। यह मीडियाटेक के हेलियो G35 प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 5000mah की एक बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि फोन की कीमत का खुलासा अभी नही किया गया है।

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tecno, tecno spark 8T, new launch, Smartphones

Courtesy: Zee News Hindi

TVS Apache RTR 200 4V

फोटो: Maxabout.com

भारत में लॉन्च हुई TVS Apache RTR 200 4V

TVS Apache RTR 200 4V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 1,33,840 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक में 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें Sport, Urban, Rain जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसे ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू कलर में बाजार में उपलब्ध कराया गया है। इस बाइक की डिजाइन इसके पुराने मॉडल Apache RTR 160 4V से काफी मिलती जुलती है। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TVS Apache RTR 200 4V, TVS, new launch, Automobile

Courtesy: Drive Spark

Samsung Galaxy A03 Core

फोटो: Gizmochina

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन

Samsung ने अपने बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.5 इंच की एलसीडी HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mah की एक दमदार बैटरी दी गई है। इसे 2GB+32GB वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy A03 Core, new launch, Smartphones

Courtesy: Zee News Hindi

Redmi Note 11T 5G

फोटो: Money Control

देश में जल्द लॉन्च हो सकता है रेडमी का 5जी स्मार्टफोन

रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को नवंबर 30 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 33W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कंपनी ने भी अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  

सोम, 15 नवंबर 2021 - 12:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Redmi, Smartphones, new launch, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Lava Agni 5G

फोटो: My Smart Price

भारत में लॉन्च हुआ लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन

भारत में लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और और एक डुअल एलईडी फ़्लैश भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। लावा अग्नि 5जी किसी भी भारतीय ब्रांड का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की बिक्री नवंबर 11 से शुरू होगी। 

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 03:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Lava Agni 5G, Smartphones, new launch, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Jeff Bezos

फोटोः Oneindia Hindi

जेफ बेजोस ने किया ऐलान, लॉन्च करेंगे खुद का स्पेस स्टेशन

ऐमजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने अक्टूबर 25 को खुद का स्‍पेस स्‍टेशन लॉन्‍च करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि इस स्पेस स्टेशन में 10 लोग आराम से रह सकेंगे। इस स्पेस स्टेशन का नाम 'ऑर्बिटल रीफ' रखा गया है। साथ ही बताया कि वर्ष 2025 के बाद इस अंतरिक्ष स्टेशन को कभी भी लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके जरिए माइक्रोगैविटी रिसर्च और विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। 

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Jeff Bezos, new launch, Science, Space Station

Courtesy: navbharat times

Corrit Electric Scooter

फोटो: Motown India

जल्द लॉन्च होगा सिंगल चार्ज में 110 km की दूरी तय करने वाला स्कूटर

नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड 'कॉरिट इलेक्ट्रिक' ने इस महीने के आखिरी में अपने होवर(Hover) नाम के इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने स्कूटर को नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसे 12 से 18 वर्ष तक के युवा बिना डीएल के चला सकेंगे। यह स्कूटर सबसे पहले 74,999 रुपये की कीमत में दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 1,100 रुपए में अपनी वेबसाइट पर इसकी प्री… read-more

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 04:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Electric Scooter, Startups, new launch, Driving License

Courtesy: Gadget360

2021 Triumph Street Scrambler

फोटो: Times of India

लॉन्च हुई दमदार इंजन वाली 2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैंबलर बाइक

भारत में दमदार इंजन वाली 2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैंबलर बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.35 लाख रुपये रखी गई है। इस बाइक को तीन रंगों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 900 सीसी का दमदार पैरेलल-ट्विन इंजन और चालक की सुविधा के लिए तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स, टॉर्क असिस्ट क्लच और 120 वैकल्पिक ऐक्सेसरीज़ दी गई हैं। 

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: 2021 Triumph Street Scrambler, Automobile, new launch

Courtesy: Carandbike