Amarinder Singh and Manohar Lal Khattar

फोटो: The Indian Express

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवंबर 29 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे थे। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया उन्होंने कहा कि वो सिर्फ कॉफी पीने और उनसे मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Captain Amarinder Singh, CM Manohar Lal Khattar, politics, National

Courtesy: India TV News

PM Modi

फोटो: Reuters

संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार: पीएम मोदी

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत नवंबर 29 से हो चुकी है। सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि सरकार हर विषय पर खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का जितना संभव हो विरोध करें लेकिन इस दौरान हमें सदन की गरिमा को भी ध्यान में रखना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमें सदन में वो आचरण करना होगा जो भविष्य में देश की युवा पीढ़ी के काम आए। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 01:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, winter session of parliament, politics, National

Courtesy: Aaj Tak News

All Party Meeting

फोटो: NDTV

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाया किसानों का मुद्दा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आह्वान पर नवंबर 28 को हुई सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में 31 पार्टियों के 40 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में करीब 15 से 20 विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर किसानों के लिए एमएसपी कानून का मुद्दा उठाया। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर 29 से दिसंबर 23 तक चलेगा। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 03:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: all party meeting, National, politics, parliament

Courtesy: Twitter

Narayan Rane

फोटो: Republic Bharat

मार्च तक गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: नारायण राणे

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी को लेकर एक बड़ी टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार महीनों यानि मार्च 2022 तक महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी और भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक सीक्रेट बात है इसलिए सब चीजों को उजागर नहीं किया जा सकता। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: narayan rane, Maharashtra, Maharashtra Government, politics

Courtesy: Amar Ujala News

TMC

फोटो: Scroll.in

टीएमसी में शामिल हुए कांग्रेस के 12 विधायक: मेघालय

मेघालय में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक अपनी पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। इन 12 विधायकों में मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगम का नाम भी शामिल है। मेघालय में कांग्रेस का पास अब सिर्फ छह विधायक ही बचे हैं। मेघालय में बड़े झटके के बाद कांग्रेस संगठन के महासचिव ने कहा कि इन तरह के प्रयासों से पार्टी कमजोर नहीं होगी। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, Congress Party, Meghalaya, politics

Courtesy: India TV news

Aditi Singh

फोटो: India TV News

भाजपा में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

कांग्रेस पार्टी को जल्द ही एक बहुत बड़ा झटका लग सकता है। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। रायबरेली हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है, अदिति सिंह के ना होने से भाजपा आसानी से इस सीट पर कब्जा जमा सकती है। बता दें कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Aditi Singh, Congress, Rae Bareli, BJP, politics

Courtesy: Zee News Hindi

Kirti Azad

फोटो: Moneycontrol

आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद जल्द ही अपनी पार्टी कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकते हैं। कीर्ति आजाद नवंबर 23 को कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने करीब तीन साल पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। वो दिल्ली से एक बार विधायक और दरबंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कीर्ति आजाद के ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है। 

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 03:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kirti azad, Congress, TMC, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Mustache Suit

फोटो: Oddity Central

इस खास वजह से किया इंसान की मूछों के बालों से सूट का निर्माण

ऑस्ट्रेलियन मेंसवियर कंपनी पॉलिटिक्स ने विज़ुअल आर्टिस्ट पामेला क्लीमन पासी के साथ मिलकर इंसान की मूछों के बाल से एक सूट बनाया है। इस सूट को कोमो हेयर सूट नाम दिया गया है। इस सूट को मोवेम्बर नाम के इवेंट में पेश किया गया है। इस इवेंट में पुरुषों से मूछें बढ़ाने की अपील की जाती है, जिससे उनमें होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैल सके। इस सूट का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, movember, mustache hair suit, politics

Courtesy: Zee News

Mamata Banerjee and Sonia Gandhi

फोटो: Lean Brow

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर ममता बनर्जी नवंबर 23 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। इस मुलाकात में दोनों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। इस मुलाकात में दोनों के बीच विपक्ष की आगे की रणनीति पर मंथन किए जाने की भी संभावना है। ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा नवंबर 25 को समाप्त होगा। 

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 12:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mamata Banerjee, Sonia Gandhi, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Varun Gandhi

फोटो: India Today

किसानों के समर्थन में बोलने वाला मैं इकलौता सांसद: वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरूण गांधी नवंबर 21 को बरखेड़ा गांव में हुए गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे हुए हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि वह देश के इकलौते सांसद हैं, जिसने किसानों के समर्थन में आवाज़ उठाई। इसके साथ ही वो चाहते हैं कि किसानों को MSP की गारंटी मिलनी चाहिए क्योंकि किसानों को तय कीमत पर धान की रकम नहीं मिल रही है।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Varun Gandhi, BJP, Farmers, politics

Courtesy: Dainik Bhaskar