MCD

फोटो: DNA India

तीनों निगमों का होगा एकीकरण, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

दिल्ली की तीनों नगर निगम का एकीकरण अब किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। अब तीनों निगमों का डीलिमिटेशन किया जाएगा और परिसीमन होगा। इसके बाद ही चुनाव होंगे। केंद्र सरकार का मत है कि निगमों के एकीकरण से इसकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इस बिल को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था। 

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 11:35 AM / by रितिका

Tags: MCD, Delhi Municipal Corporation, President Ram Nath Kovind

Courtesy: Zee News

Ramnath Kovind

फोटो: DNA India

राष्ट्रपति जाएंगे कानपुर, सुरक्षा व्यवस्था में राज्य सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 24 को कानपुर जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के 10 आईपीएस, 12 डीएसपी, 70 इंस्पेक्टर, 200 एसआई और 1200 आरक्षी और 5 कंपनी पीएसी की तैनाती होगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए आठ हैलीपैड भी बनाए गए है। इस संबंध में गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रपति दो दिनों तक शहर में रहेंगे। वो चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे  जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: President Ram Nath Kovind, Awanish Kumar Awasthi, UP government

Courtesy: Univarta

Abhinandan varthaman

फोटो: Hindustan Times

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान हुए वीर चक्र से सम्मानित

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को नवंबर 22 को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने वर्ष 2019 में फरवरी 17 को हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक में अपने Mig 21 विमान से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F16 को मार गिराया था। एयरस्ट्राइक के समय वो विंग कमांडर थे मगर कुछ समय पूर्व उन्हें ग्रुप कैप्टन पर पदोन्नति मिली है जिसके बाद वो ग्रुप कैप्टन… read-more

सोम, 22 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: abhinandan varthaman, Vir Chakra, President Ram Nath Kovind, Airforce, Airstrike

Courtesy: ANI

Abhinandan Varthaman

फोटो: Mint

अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को नवंबर 22 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अभिनंदन वर्धमान ने फ़रवरी 27, 2019 को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी एफ-16 को अपने मिग-21 से हवा में ही मार गिराया था। इसमें उनका विमान क्षतिग्रस्त होकर पीओके में गिर गया था। उनके इस कारनामे के लिए उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 11:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: abhinandan varthaman, Vir Chakra, President Ram Nath Kovind, National

Courtesy: ANI

Neeraj Chopra

फोटो: Twitter

नीरज-मिताली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मिला खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवंबर 13 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए, जिसमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी शामिल है। वहीं पैरालंपिक खेलों में देश की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया… read-more

शनि, 13 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Neeraj Chopra, Javelin, President Ram Nath Kovind, Major Dhyan Chand Award

Courtesy: Aajtak news

Neeraj Chopra

फोटो: The Economic Times

नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों को आज मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 13 को ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार यानी मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार देंगे। इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल के फिल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने पांच खिलाड़ियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं देश की शान बढ़ाने वाले और अलग अलग खेलों के प्रतिष्ठित 10 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य… read-more

शनि, 13 नवंबर 2021 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Khel Ratna, Major Dhyan Chand Award, President Ram Nath Kovind, Neeraj Chopra

Courtesy: ABP News

Janmashtami

फोटोः Prokerala

जन्माष्टमी के अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई

पूरा देश अगस्त 30 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण सीमित करने के साथ हर जगह कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट कर जन्माष्टमी की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के बारे में जानने और उनके जीवन से सीखने का पर्व है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा… read-more

सोम, 30 अगस्त 2021 - 10:47 AM / by Surbhi Shaw

Tags: janmashtmi, PM Narendra Modi, President Ram Nath Kovind, India