Rahul Gandhi and Salman Khurshid

फ़ोटो: Opindia

"कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब भी राहुल ही पहली पसंद" - सलमान खुर्शीद

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी में अध्यक्ष पद के चयन से ठीक पहले एक बयान दिया है। खुर्शीद ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष के लिए अब भी राहुल गांधी ही पहली पसंद है और राहुल के विदेश से वापस लौटने पर उन्हें इस पद के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि राहुल गांधी के एलान के मुताबिक पार्टी का नया अध्यक्ष नेहरू और गांधी परिवार से नहीं होगा।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, Rahul Gandhi, Congress Party, President

Courtesy: Live hindustan

Sonia Gandhi and Ashok Gehlot

फ़ोटो: Deccan herald

अशोक गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, मिल सकता है पार्टी का अध्यक्ष पद

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल राहुल गांधी ने एलान किया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष नेहरू - गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में राजनीतिज्ञों की माने तो पार्टी के पास सबसे बेहतर और कुशल विकल्प अशोक गहलोत ही है।

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: ASHOK GEHLOT, Indian National Congress, Sonia Gandhi, President

Courtesy: Aajtak News

draupadi murmu

फोटो: Public

वीरता पुरस्कार के विजेताओं का हुआ चयन, राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाई मुहर

सशस्त्र बलों का ‘सुप्रीम कमांडर’ यानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दे दी है। इस वर्ष 3 कीर्ति चक्र , 13 शौर्य चक्र, 2 ‘बार टू सेना मेडल’, 81 सेना मेडल, एक नौसेना मेडल, और 7 वायुसेना मेडल जवानों को दिए जाएंगे। हाल ही में आतंकी ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले सेना के बहादुर डॉगी एक्सेल को भी वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, President, Airforce, Army, Navy

Courtesy: Zee News

Chess Oympiad 2022

फोटो: India TV News

शतरंज ओलंपियाड 2022: मद्रास HC ने दिया विज्ञापनों में पीएम मोदी, राष्ट्रपति की तस्वीरें प्रकाशित करने का आदेश

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने तमिलनाडु सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोनों की तस्वीरें 44 वें शतरंज ओलंपियाड 2022 से संबंधित सभी विज्ञापनों में दिखाई दें। यह ओलम्पियर्ड राज्य में जुलाई 28 से अगस्त 10 तक आयोजित किया जायेगा। अदालत ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले विज्ञापनों के साथ छेड़छाड़ करने… read-more

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: chess oympiad 2022, madras highcourt, Orders, President, PM Modi

Courtesy: Jagran News

Adhir Ranjan Chaudhry

फोटो: FirstPost

कांंग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर महिला आयोग नाराज

कांंग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर राष्ट्रपत्नी संबोधन जैसे विवादित टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी कहा कि वे अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई करें। 3 अगस्त को इस पूरे मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग सुनवाई करेगा।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 05:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Women Commission, President, Adhir Ranjan Chaudhry

Courtesy: News18

Draupadi Murmu

फोटो: India TV News

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य के प्रमुख के रूप में दी पहली न्यायिक नियुक्ति को मंजूरी

द्रौपदी मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली न्यायिक नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।बता दें कि मुर्मू ने जुलाई 25 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा हस्ताक्षर किया गया यह नियुक्ति का पहला अधिपत्र है। राष्ट्रपति ने राजेश सेखरी की जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के अधिपत्र पर हस्ताक्षर किए। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: President, approves, first judicial appointment, Additional Judge

Kargil Vijay Diwas

फोटो: Newstrack

भारत ने मनाया विजय कारगिल दिवस, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

भारत ने जुलाई 26 को 23वां विजय कारगिल दिवस मनाया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं ने कारगिल सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। लद्दाख में तीन महीने की लड़ाई के बाद इस दिन को "ऑपरेशन विजय" की जीत के… read-more

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kargil Vijay Diwas, PM Narendra Modi, shares special video, President

Courtesy: Amar Ujala News

Pm Modi

फोटो: Zee News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को पत्र भेजकर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी है और कहा है कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए द्वीप राष्ट्र के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा। सांसदों द्वारा चुने जाने के बाद 73 वर्षीय विक्रमसिंघे ने  श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 08:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM, PM Narendra Modi, Ranil Wickremesinghe, President

Courtesy: Jagran

Ram Nath Kovind

फोटो: The Economic Times

राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद अब राम नाथ कोविंद को मिलेंगी बहुत सुविधाएं

राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद अब राम नाथ कोविंद को पेंशन, बंगला, सेक्रेटरी, चपरासी समेत कई अन्य फायदे मिलेंगे। लुटियन दिल्ली में फुल फर्निश्ड बंगले में बाकी की जिंदगी गुजारेंगे। उन्हें बतौर पेंशन 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। रिटायर राष्ट्रपति को मुफ्त मेडिकल सहायता और इलाज की भी सुविधा रहेगी साथ ही वे भारत में कहीं भी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। जिसमें मेंटेनेंस समेत आवास, दो टेलीफोन, राष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा वाला एक मोबाइल फोन और एक कार या… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: President, Ram Nath Kovind, Delhi, House, pension

Courtesy: Jagran

Draupadi Murmu

फोटो: News Nation

जुलाई 25 को राष्ट्र्पति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू , उसके बाद होगी 21 तोपों की सलामी

देश की निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जुलाई 25 को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हॉल में आयोजित किया जायेगा। मुर्मू को भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Droupadi Murmu, Oath, President, gun salute

Courtesy: Navbharat Times