सामने आया रणवीर और आलिया फ़िल्म रॉकी और रानी का पहला वीडियो
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म "रॉकी और रानी" की पहली झलक सामने आई है। रणवीर सिंह ने अगस्त 20 की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ़िल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में करण जौहर की आवाज़ भी सुनाई दे रही है। करण जौहर इस फ़िल्म को पांच साल बाद डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में … read-more
Tags: Ranveer Singh, Alia Bhatt, karan Johar, Dharma Productions
Courtesy: NDTV
जल्द ही टीवी रियलिटी शो "द बिग पिक्चर" को होस्ट करते नज़र आएंगे रणवीर सिंह
अमिताभ बच्चन और सलमान खान के बाद अब रणवीर सिंह भी अपना जलवा टीवी पर बिखेरने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह अपकमिंग टीवी शो 'द बिग पिक्चर' से होस्ट के तौर पर छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगे। ये शो वूट पर आएगा। इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी गई है। आने वाले दिनों में सलमान खान का शो बिग बॉस अगस्त 8 से और अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति भी अगस्त 23 से होने… read-more
Tags: Ranveer Singh, Salman Khan, Amitabh Bachchan, Big Boss
Courtesy: Zee News Hindi
फुटबॉल ग्राउंड पर दिखा धोनी और रणवीर सिंह का याराना
क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कभी खेती तो कभी बाइक पर सैर करते नज़र आये हैं। इस बार धोनी को मुंबई में रणवीर सिंह के साथ एक ही टीम के लिए फुटबॉल खेलते देखा गया। दोनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की टीम के खिलाफ खेल रहे थे। एक मौके पर रणवीर ने धोनी को गले भी लगाया। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो… read-more
Tags: MS DHONI, Saif Ali Khan, ibrahim ali khan, Ranveer Singh
Courtesy: Aajtak News
दीपिका को ओवरसाइज्ड स्वेटर में देख लोगों ने उड़ाई प्रेग्नेंसी की अफवाह
बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखी दीपिका ने ओवरसाइज्ड स्वेटर पहना था। इस लुक के बाद लोगों ने पूछना शुरु कर दिया कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। वैसे उनके फैंस को उनका लुक बहुत पसंद आया है। इससे पहले उन्होंने कच्चा का वीडियो भी शेयर किया था। ऐसे में उनके… read-more
Tags: Deepika Padukone, Ranveer Singh, Sanjay Leela Bhansali, Bollywood
Courtesy: News 18 Hindi
IMDb की 50 सबसे कम रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में सात बॉलीवुड की
IMDb की सबसे कम रेटिंग वाली 50 फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड की सात फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, रनवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के नाम दर्ज़ हैं। लिस्ट में 14वें और 15वें स्थान पर सलमान खान की राधे और रेस 3 हैं, दोनों को ही 2.6 रेटिंग मिली है। वहीं 23वें स्थान पर 2020 में आयी वरुण धवन की कुली नं.1 है, जिसे 2.8 रेटिंग मिली है। लगातार हिट… read-more
Tags: Radhe, Salman Khan, Akshay Kumar, Laxmi Bomb Release, Varun Dhawan, Ranveer Singh, TigerShroff, Arjun Kapoor
Courtesy: Brifly News Hindi
रणवीर सिंह ने खरीदी शानदार लग्जरी कार Lamborghini Urus
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने Lamborghini Urus के पर्ल कैप्सूल एडिशन को खरीद लिया है। इस लग्जरी कार की कीमत 3.43 करोड़ रुपये है। इस कार में 22 इंच का नैथ व्हील्स, V8 ट्विन टर्बो चार्ज इंजन, ऑप्शनल पार्किंग एसिस्टेंस पैकेज और इंटेलिजेंट पार्क एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Lamborghini Urus महज 3.6 सेकेंड में 100किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी इस कार को खरीदा था।
Tags: Lamborghini India, lamborghini, Ranveer Singh, Bollywood
Courtesy: Live Hindustan
रणवीर का फैंस को तोहफ़ा, फ़िल्म 83 की रिलीज़ डेट को किया घोषित
रणवीर सिंह ने अपनी मूवी '83' की रिलीज डेट कंफर्म करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद से फैंस का लंबा चल रहा इंतज़ार आख़िरकार खत्म हुआ। 4 जून 2021 को रिलीज होने वाली यह फ़िल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल मे भारत की यादगार जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह तत्कालीन कप्तान कपिल देव की भूमिका में होंगे जबकि उनकी पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते मूवी की रिलीज… read-more
Tags: Ranveer Singh, Cricket, Bollywood
Courtesy: India Tv
बड़े परदे पर जल्द ही रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की फिल्म "83"
रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म '83' को लेकर खबर आई है कि अब मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने का मन बना लिया है। फिल्म "83" साल 1983 हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार साथ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। अब सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोल सकते हैं तो ऐसे में ई-फिल्म मेकर्स ने फिल्मों को थियेटर में रिलीज करने का सोच रहे हैं।
Tags: Film83, Ranveer Singh, Kabir Khan, Deepika Padukone
Courtesy: India News
रणवीर सिंह की हुई फिल्म सर्कस में एंट्री
रणवीर सिंह एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। रणवीर काफी लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं। अब बताया जा रहा है कि फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस पर काम शुरू कर दिया है। जिस फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहे सुनने को मिल रही थी उन अफवाहों को गलत साबित करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।
Tags: Ranveer Singh, Rohit Shetty, Bollywood celebrities, Bollywood
Courtesy: Aajtak news
कार के ऊपर चढ़कर रणवीर सिंह ने जताया फैंस के प्रति अपना प्यार
बॉलीवुड के चुलबुले स्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह कार के ऊपर खड़े होकर अपने फैंस से इशारों में बाते कर रहे हैं। दरअसल, जिस समय रणवीर सिंह अपनी शूटिंग खत्म करके लौट रहे थे तो उनके फैंस ने उनकी गाडी को घेर लिया, तब रणवीर सिंह अपने निराले अंदाज में कार के ऊपर चढ़ गए, और इशारों में बात करते हुए फैंस के प्रति अपना प्यार जताया और सुरक्षित रहने का भी मैसेज दिया।
Tags: Ranveer Singh, Bollywood celebrities, Bollywood, Mumbai
Courtesy: NEWS 18