South Africa

फोटो: India Ahead Hindi

दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की हुई मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास स्थित सोवेटो टाउनशिप में जुलाई 10 की रात 12.30 एक बार में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि मौके पर पहुंचने तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 11 लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दो लोगों ने दम तोड़ा है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: South Africa, Johanesburg, Shootout, Shooting

Courtesy: Zee News

Bhuvneshwar kumar

फोटो: myKhel

भुवनेश्वर कुमार का कमाल, टी20 में हासिल किया खास मुकाम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड हासिल किया। ये लगातार दूसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भुवनेश्वर ने मैन ऑफ द सीरीज का खिलात हासिल किया है। ऐसा करने वाले भुवनेश्वर पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में खेली गई सीरीज में भी भुवनेश्वर मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

सोम, 20 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: bhuvneshwar kumar, South Africa, india cricket, t20 series

Courtesy: Zee News

Aiden Markram

फोटो: Hindustan Times

दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज से पहले लगा झटका, एडन मारक्रम दो मैच के लिए बाहर

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाली टी20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में एडन मारक्रम नहीं खेलेंगे। अंतिम दो मैचों के लिए भी एडन भारत सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोविड 19 संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेशन पूरा करने वाले एडन अब टीम के साथ नहीं जुड़कर सीधा अपने घर जाएंगे। एडन पहले तीन मुकाबले भी नहीं खेल सके थे। एडन सात दिनों के लिए आईसोलेशन में रहे थे। 

गुरु, 16 जून 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Aiden markram, South Africa, India, t20 series

Courtesy: ABP Live

india vs south africa match

फोटो: Cricket Addictor

मैच के दौरान दर्शकों ने गाया एआर रहमान का सॉन्ग "मां तुझे सलाम"

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए दूसरे टी20 मैच के शुरू होने से पहले कटक के स्टेडियम में दर्शकों ने रोंगटे खड़े करने वाला पल क्रिएट किया। यहां दर्शक हाथों में फ्लैश लाइट ऑन कर एक साथ ए आर रहमान का गाना "मां तुझे सलाम" गाते दिखे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। बता दें कि भारत को दोनों ही टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

सोम, 13 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: AR Rahman, T20 Cricket, India, South Africa

Courtesy: AajTak News

South Africa vs India

फोटो: IndiaTV News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से भारत ने हारा पहला मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून नौ को दिल्ली में हुए पहले टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का लक्ष्य दिया जिसे विपक्षी टीम ने 19.1 ओवर में हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और डेर ड्यूसेन (75*) इस पारी के हीरो रहे। भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए 48 गेंद में 76 रन बनाए।

शुक्र, 10 जून 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: South Africa, Cricket South Africa, Indian Cricket, T20

Courtesy: ABP Live

Aiden Markram

फोटो: News 18

दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम टेस्ट कोविड -19 पॉजिटिव, भारत के खिलाफ पहला टी 20 आई मिस

कप्तान टेम्बा बावुमा ने जून 9 को जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद भारत के खिलाफ पहले टी 20 आई से बाहर हो गए। मार्कराम उन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में शामिल थे जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सीरीज शुरू होने से पहले भारत में खेल रहे थे। इस बीच, भारत ने तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को डेब्यू कैप नहीं सौंपने का… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: South Africa, Aiden markram, Covid-19, Positive

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

south africa and india

फोटो: Sportstar

भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले बीसीसीआई ने गर्मी के कारण लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है। गर्मी के बीच दिल्ली में जून नौ को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20  मैच खेला जाएगा। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने फैसला किया है कि मैच के दौरान 10 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक लिया जाएगा। दोनों टीमों ने बोर्ड के इस फैसले का गर्मी में स्वागत किया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा कि हमें उम्मीद थी दिल्ली में गर्मी होगी मगर इतनी नही।

गुरु, 09 जून 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: BCCI, BCCI Chief, T20 Cricket, Indian Cricketer, South Africa

Courtesy: ABP Live

umran malik

फोटो: NDTV Sports

सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने उमरान मलिक को लेकर की टिप्पणी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज की शुरुआत जून 9 से होगी। इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने उमराम मलिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उमरान भारतीय टीम के अहम गेंजबाज है। कोई खिलाड़ी 150 किमी की रफ्तार वाली गेंद का सामना नहीं पसंद करता है। संभावना है आईपीएल का प्रदर्शन उमरान अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दोहराना चाहते होंगे, जो दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए परेशानी है।

बुध, 01 जून 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Bowler Umran Malik, cricket ipl, South Africa

Courtesy: Zee News

Team India

फ़ोटो: TOI

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के लिए टीम इंडिया का किया एलान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए रविवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।

रवि, 22 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, South Africa, KL Rahul, BCCI

Courtesy: Zee News

Graeme Smith

फोटो: Sky Sports

नस्लवाद के आरोपों से बरी हुए ग्रीम स्मिथ

नस्लवाद के आरोप झेल रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ सभी आरोपों से बरी हो गए हैं। इस संबंध में सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। बीते वर्ष एसजेएन आयोग की रिपोर्ट में कई क्रिकेटरों पर नस्लीय भेदभाव में शामिल रहने के आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट में आरोप था कि स्मिथ ने टीम में अश्वेत खिलाड़ियों का चयन नहीं किया।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: South Africa, Graeme Smith, Cricket

Courtesy: News 18 Hindi