Cold Wave

फोटो: DNA India

उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप

उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। नए साल के पहले दिन यानी जनवरी एक को दिल्ली में पारा चार डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर भारत में जनवरी पांच से जनवरी सात तक हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह के समय भारी कोहरा भी देखने को मिल रहा है। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: IMD Forecast, Winter, Cold Wave, environment

Courtesy: Aaj Tak News

Winter in delhi

फोटो: India TV

उत्तर भारत मे फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर भारत इन दिनों जबरदस्त ठंड झेल रहा है। मौसम विभाग की माने तो इसमें अब और इजाफा होने वाला है। मौसम विभाग ने जनवरी तीन तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। दरअसल दक्षिण-पूर्वी दिशा से चल रही हवा अब उत्तर-पश्चिमी की तरफ हो गई है। इसी वजह से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में शीतलहर का तांडव देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ो पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Winter, Winter Cold Wave, Delhi, IMD (1170

Courtesy: Zee News

Winter in delhi

फोटो: The Indian Express

दिल्ली में आज से बढ़ेगी ठंड, इन राज्यो में बारिश का अनुमान

देश के पहाड़ी इलाको में लगातार बर्फबारी जारी है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिसंबर 30 को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही कोहरे की भी आशंका जताई जा रही है। दिल्ली के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा आदि के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, IMD, Delhi, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: India TV

आज पूरे दिन दिल्ली में चलेगी शीत लहर, तापमान में भी दर्ज होगी गिरावट

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 20 को पूरे दिन शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में सुबह में तापमान भी 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हालांकि दिसंबर 21 के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिसंबर 22 से पूरे उत्तर पश्चिम भारत समेत दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 10:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi, India, IMD, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Winter in delhi

फोटो: India TV

उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 18 से 20 तक शीत लहर चलने संभावना है। इससे तापमान भी 5 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 17 को दिल्ली का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। पहाड़ो में हो रही जमकर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। इसके चलते ही दिसंबर से फरवरी तक जमकर ठंड पड़ने का अनुमान है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, weather forecast, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter

फोटो: Firstpost

उत्तर भारत के कई इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में गिरावट जारी

उत्तर भारत के कई इलाकों में दिसंबर के महीने में मौसम सर्द होना शुरु हो गया है। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाले एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी में अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। दिल्ली में दिसंबर 12 की सुबह मौसम का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से तीन डिग्री कम है। वहीं राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, Winter, low temperatures

Courtesy: Aajtak

Orange Fruit

फोटो: The News International

सर्दियों के मौसम में संतरा खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में संतरा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये फाइबर से युक्त होता है जो पाचन मजबूत बनाता है। ये वजन कम करने में सहायक है। इसमें विटामिन सी होता है जो स्किन व इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। संतरा खाने से स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। ये फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है जो दिल की बीमारियों से बचाता है। गुर्दे की पथरी की परेशानी दूर करने में मदद करता है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: orange, Winter, health care, Lifestyle

Courtesy: Aaj Tak

School in Winter

फोटो: Morung Express

यूपी में ठंड से किया गया CBSE बोर्ड के स्कूलो के समय मे बदलाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के मद्देनजर CBSE बोर्ड के स्कूलों के समय मे बदलाव किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अब स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से आगे बढ़ाकर 8:30 हो गया है। मेरठ के सहोदय सचिव का कहना है कि सुबह सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया है। धुंध भी रहती है, इसलिए बच्चो को स्कूल में सुरक्षित पहुंचने के लिए समय मे बदलाव किया गया है।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Winter, Schools, CBSE

Courtesy: Dainik Bhaskar

Skin Care

फोटोः Patrika

सर्दियों में इस तरह रख सकते हैं स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी

शुष्क मौसम में स्किन को नरम और मुलायम रखने के लिए चेहरे पर कॉटन बॉल से शहद लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से  धोएं। शहद में मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते है। इसके अलावा एलोवेरा स्किन के अंदर की नमी को लॉक करने एवं दाग धब्बे दूर करने में सहायता करता है। नारियल तेल को कम से कम 30 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर लगाकर उसे कॉटन से पोछने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: skin care, skin care tips, Winter, Lifestyle news

Courtesy: NDTV Hindi

Raining in delhi

फोटो: Hindustan Times

अक्टूबर 16 से बारिश के साथ दिल्ली में दस्तक देगी ठण्ड

मौसम विभाग ने अक्टूबर 16 से अगले दो दिन तक दिल्ली और कई राज्यो में बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश के बाद से दिल्ली समेत आस पास के इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के बाद दिल्ली में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जैसे जैसे अक्टूबर का महीना गुज़र रहा है वैसे ही हल्की हल्की ठण्ड भी महसूस होने लगी है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi, rainfall, Winter

Courtesy: Aaj Tak