प्रोजेक्ट 75-I के तहत तैयार की जाएंगी छह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बियां
भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन छह पनडुब्बियों को बनाने में 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75-I और मेड इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार की जाएंगी। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की दखलंदाजी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। फिलहाल भारत के पास 140 सबमरीन और सरफेस वॉरशिप हैं।