जारी है अल्जीरिया और भारतीय नौसेना का पहला नौसैन्य अभ्यास
भारतीय नौसेना के आईएनएस ताबर ने अगस्त 29 को अल्जीरियाई नौसेना के पोत 'एज़्ज़ादजेर' के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया। यह दोनों देशों का पहला नौसेनिक अभ्यास है।अल्जीरियाई तट पर हुए इस ऐतिहासिक नौसैन्य अभ्यास में फ्रंटलाइन अल्जीरियाई युद्धपोत 'एज़्ज़ादजेर की भागीदारी देखी गई। इस युद्धाभ्यास मे संचार प्रक्रियाओं, युद्ध परिस्थिति का अभ्यास किया। इससे पूर्व अगस्त 23 को फिलिपींस के बीच नौसेनिक अभ्यास सम्पन्न हुआ था।