मद्रास हाई कोर्ट ने "तमिल भाषा" को बताया भगवान की भाषा
मद्रास हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि तमिल भगवान की भाषा है। न्यायमूर्ति एन किरूबाकरण और न्यायमूर्ति बी पुगालेंधी की पीठ ने कहा कि हमेशा से ही हमें यह विश्वास दिलाया जाता रहा कि संस्कृत ही भगवान की भाषा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और धर्मों की अलग अलग मान्यताएं हैं। पूजा के स्थान भी संस्कृति और धर्म के अनुसार बदलते रहते हैं। न्यायालय ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना स्थानीय भाषा में की जाती है।