अफगानिस्तान में बुर्का फरमान के विरोध में उतरी महिलाएं, तालिबान ने 30 राउंड फायर करने की दी धमकी
बुर्का फरमान का विरोध करने के लिए अफगानिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर गई हैं। महिलाओं ने मई 10 को राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला और न्याय की मांग की। मई 7 को घोषित किए गए एक फरमान में कहा गया कि महिलाएं सिर से पैर तक बुर्का पहनें। इस पर तालिबान ने महिला कार्यकर्ताओं पर 30 राउंड फायर करने की धमकी दी है।