दिल्ली मुंबई में आत्मघाती हमले की चेतावनी, पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद अलकायदा ने दी धमकी
पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विवाद पर अब अलकायदा ने गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमला करने की चेतावनी दी है। अलकायदा ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कहा कि भारत में भगवा आतंकवादियों को अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। बयान में कहा गया कि हम अपने पैगंबर का अपमान करने वालों से पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ेंगे। इस मामले में कोई क्षमादान नहीं मिलेगा।