अग्निपथ योजना संबंधित फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्स एप ग्रुप को गृह मंत्रालय ने किया बैन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जून 19 को 35 व्हाट्सएप ग्रुप को बैन कर दिया है। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप अग्निपथ योजना और अग्निवीर पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना से संबंधित कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी, जिसके बाद 35 व्हाट्सऐप ग्रुपों को प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप के एडमिन पर कार्रवाई हुई है या नहीं।