स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र में बरामद हुआ 1.3KG RDX: हरियाणा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में STF ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए करीब डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अंबाला की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा आरोपी के पास से टाइमर और डेटोनेटर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के तरनतारण जिले के रहने वाले शमशेर सिंह को हिरासत में लिया है।