राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी। बता दें कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सितंबर 17 से 19 तक आयोजित होगा। इसमें भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति ही श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बता दें कि महारानी का निधन सितंबर आठ को हो गया था। उनके निधन के बाद विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने सितंबर 12 को ब्रिटिश उच्चायोग में उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।